आरोपियों से 2 पिस्टल,3 देशी कट्टा व 10 कारतूस तथा दो मोटरसाइकिल हुई बरामद
• NTV MEDIA DESK
• WRITTEN BY: SURENDER SINGH WALIA
एवीटी स्टाफ प्रभारी इंस्पेक्टर विश्व गौरव ने बताया कि उनकी टीम मे तैनात हेड कांस्टेबल यशवीर के नेतृत्व में एक टीम थाना कैंप पलवल क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे-19 पर कुसलीपुर फ्लाईओवर के पास गश्त पर थी। उसी दौरान मुखबिर ने मिलकर सूचना दी कि चार युवक असावटा रेलवे क्रॉसिंग के निकट कुसलीपुर वाले रास्ते पर दो बाईकों पर बैठे हुए है और कही से पैसे छिन्ने कि बात कर रहे है और सभी पर हथियार भी है। अगर रैड कि जाए तो हथीयार सहित काबु आ सकते है। सूचना को सच्ची मानकर उनकी टीम ने मौके पर दबिश दी तो वहां पर चार लड़के पुलिस को देखकर भागने लगे, लेकिन चारों को पुलिस टीम ने काबू कर लिया।
पुलिस ने जब आरोपियों की तलाशी ली तो एक आरोपी से एक पिस्टल व एक देशी कट्टा तथा चार जिंदा रोंद बरामद हुए, दूसरे से एक देशी कट्टा दो जिंदा रोंद, तीसरे से एक देशी कट्टा व दो जिंदा रोंद व चौथे से एक पिस्टल व दो जिंदा रोंद के अलावा दो बाइक प्लेटीना तथा स्पलैन्डर बरामद हुई। चारों आरोपी बरामद हथियार बारे लाईसैस वा परमिट पेश नही कर सके। बरामदा पिस्टल वा कट्टा वा जिन्दा रोंद वा मोटर साईकिलो को कब्जा पुलिस मे लेकर चारों आरोपियों के खिलाफ आमर्स एक्ट के तहत थाना कैंप पलवल मे मुकदमा दर्ज किया गया। दो आरोपियों को पेश अदालत कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है जबकि मुख्य दो आरोपियों को तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है जिनसे बरामद हथियारों बारे गहनता से पूछताछ जारी है।



नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।