![]() |
| कार्यक्रम की तैयारी को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओ की बैठक |
• NTV MEDIA DESK
• WRITTEN BY: UMANG
आने वाली 20 तारीख को वीरांगना झलकारी बाई के जन्मदिन 20 नवंबर को मुख्यमंत्री मनोहर लाल पलवल में एक विशाल रैली को संबोधित करेंगे इस रैली की तैयारी को लेकर आज हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री बनवारी लाल और अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद कृष्ण लाल पवार ने तीन जिलों फरीदाबाद पलवल नूह जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित किया जिसमें पलवल विधायक दीपक मंगला होडल विधायक जगदीश नायर हथीन विधायक प्रवीण डागर पलवल जिला अध्यक्ष चरण सिंह तेवतिया नूह अध्यक्ष नरेंद्र पटेल फरीदाबाद जिले के महामंत्री और सभी मोर्चों के अध्यक्ष और वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस अवसर पर मंत्री बनवारी लाल ने अपने संबोधन में बताया कि भारतीय जनता पार्टी स्वतंत्रता सेनानी व महापुरुषों को सम्मान देते हुए राज्य स्तरीय प्रोग्राम आयोजित करती रही है महापुरुष किसी एक समाज के नहीं होते वह देश की धरोहर होते हैं इसी श्रृंखला में आने वाले 20 नवंबर को स्थानीय नेताजी सुभाष चंद्र स्टेडियम में माननीय मुख्यमंत्री वीरांगना झलकारी बाई के जन्मदिवस को मनाने आ रहे हैं सांसद कृष्ण लाल पवार ने व्यवस्थाओं के बारे में पार्टी मीटिंग में विचार रखें की वीरांगना झलकारी बाई रानी झांसी लक्ष्मीबाई की सेना में एक बड़ी ओहदेदार थी और प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में उन्होंने अपने जीवन की बाजी लगाकर देश के लिए महान बलिदान दिया उन्हें सम्मान देने के लिए पलवल में भाजपा सरकार कार्यक्रम आयोजित कर रही है।
बैठक को विधायक दीपक मंगला जगदीश नायर प्रवीण डागर ने भी संबोधित किया और कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम की व्यवस्थाओं के लिए विभिन्न जिम्मेदारियां निश्चित की और विश्वास दिलाया की वीरांगना झलकारी बाई का जन्म दिवस पलवल में उत्साह और धूमधाम से मनाया जाएगा जिसमें सभी क्षेत्रों की भागीदारी देखने को मिलेगी जनता और कार्यकर्ताओं में कार्यक्रम को लेकर भारी उत्साह है इसके बाद न्यू एक्सटेन्सन कालोनी में आयोजित कार्यक्रम में विधायक दीपक मंगला और विधायक प्रवीण डागर ने कांग्रेस छोड़कर मेहताब सिंह डागर और उसके साथियों को भाजपा ज्वाइन कराई जिसमें भारतीय जनता पार्टी की नीतियों में सैंकड़ों लोगों ने आस्था व्यक्त की



नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।