पलवल पुलिस का एक जवान हुआ सेवानिवृत्त

0

एडिशनल एसपी मैडम जसलीन कौर, IPS द्वारा स्मृति चिन्ह देकर,अच्छे स्वास्थ्य एवं उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए दी गई विदाई

एएसपी द्वारा सेवानिवृत्त जवान को स्मृति चिन्ह देते हुए 

  • NTV MEDIA DESK  

  • WRITTEN BY: UMANG  

आज 31 अक्तूबर को लघु सचिवालय पलवल में स्थित जिला पुलिस कार्यालय पलवल के सभागार कक्ष में पलवल पुलिस विभाग के जवान उप निरीक्षक खेम सिंह की सेवानिवृत्ति विदाई पार्टी का आयोजन किया गया जिसको एडिशनल एसपी पलवल मैडम जसलीन कौर, IPS द्वारा स्मृति चिन्ह, एक कैरी बैग तथा एक उच्च गुणवत्ता वाला गर्म कंबल देकर अच्छे स्वास्थ्य एवं उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए विदाई दी गई।


 सेवानिवृत्त हुए जवान को उनके कार्यकाल के दौरान किए गए विभिन्न अच्छे कार्य के लिए समय-समय पर उच्चाधिकारियों द्वारा ढेरों प्रशंसा पत्र के साथ सम्मानित किया गया।

विज्ञापन 


इस मौका पर एडिशनल एसपी मैडम ने बताया कि सेवानिवृत्त होने के बाद भी पुलिस अफसर अपना कर्तव्य निर्वहन करते हुए समाज की बुराइयों को दूर कर सकता है पुलिस विभाग में रहते हुए अफसरों के अधीन कार्य करना पड़ता है जबकि सेवानिवृत्त होने के बाद स्वतंत्र रूप से कार्य कर सकता है और समाज में फैली बुराइयों को जागृति लाकर दूर कर सकता है। पुलिस अफसर सदैव ड्यूटी पर होता है वह कभी भी रिटायर नहीं होता जो कि उसने ट्रेनिंग के दौरान पुलिस विभाग से शिक्षा प्राप्त की है वह सदा उसके साथ रहती हैं।


इस विदाई आयोजन के दौरान सेवानिवृत्त हुए जवान के परिवार जन, श्री शाकिर हुसैन डीएसपी हेड क्वार्टर पलवल, भलाई निरीक्षक दलबीर सिंह के अलावा सभी शाखा प्रभारी एवं संबंधित स्टाफ उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments

नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।

Post a Comment (0)
To Top