हरियाणा प्रदेश में 17 से 21 नवंबर तक होने जा रहे जिला स्तरीय युवा महोत्सव, 15 से 29 वर्ष तक के प्रतिभागी युवा ले सकते है भाग

0

प्रदेश भर के सभी जिलों में 17 नवंबर से 21 नवंबर तक होने वाले जिला स्तरीय युवा महोत्सव की गाइडलाइन जारी कर दी गई है। 

भगत सिंह प्रधानाचार्य कम जिला यूथ कोऑर्डिनेटर ऑफिसर

  • NTV MEDIA DESK  

  • WRITTEN BY: UMANG  

जिला स्तरीय और राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में प्रतिभागी समूह लोक नृत्य, एकल लोक नृत्य, एकल गीत, समूह गीत, कहानी लेखन, पोस्टर मेकिंग, भाषण प्रतियोगिता, फोटोग्राफी, बस 1 मिनट तात्कालिक विषयगत प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं। लोकगीत में फिल्मी गीत मान्य नहीं होंगे।


समूह लोक नृत्य में अधिकतम 10 प्रतिभागी हिस्सा ले सकते हैं। इनमें युवा और युवतियां अलग-अलग या मिश्रित होकर भी प्रस्तुति दे सकेंगे। एक ग्रुप में 10 से ज्यादा प्रतिभागी हिस्सा नहीं ले सकते। समूह नृत्य के लिए अधिकतम 15 तो एकल के लिए 5 मिनट का समय निर्धारित किया गया है। 05-05 मिनट अतिरिक्त स्टेज की साज सज्जा के लिए दिए जाएंगे। 


प्रतिभागी केवल परंपरागत लोक नृत्य या भारतीय शैली लोक नृत्य में प्रस्तुति दे सकते हैं। बेली डांस की प्रस्तुति मान्य नहीं होगी। इतना ही नहीं पहले से रिकॉर्ड किए गए संगीत की अनुमति भी नहीं होगी। एकल लोक नृत्य में भी बेली डांस की अनुमति नहीं होगी। इसके लिए अधिकतम 7 मिनट का समय निर्धारित किया गया है। उसमें भी मंच साज सज्जा के लिए 5 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा । समूह लोकगीत की बात करें तो भारतीय गीतों में से होना चाहिए, जो कि किसी भी क्षेत्रीय भाषा में हो सकता है । कोई फिल्मी गाना मान्य नहीं होगा। समूह लोकगीत का अधिकतम समय 7 मिनट रहेगा।


कहानी लेखन में ओरिजिनल होनी चाहिए कंटेंट

कहानी लेखन में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में एक प्रतिभागी एक ही एंट्री दे सकता है। यह एंट्री उसकी अपनी होनी चाहिए। स्टोरी लेखन का अधिकतम समय एक घंटा निर्धारित किया गया है। जबकि शब्द सीमा 1000 से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। पोस्टर मेकिंग का अधिकतम समय 90 मिनट रहेगा । पोस्टर कम से कम A3 साइज पर बनाया जाना चाहिए।

विज्ञापन 


फोटोग्राफी में कर सकेंगे दो एंट्री 

फोटोग्राफी प्रतियोगिता में प्रतिभागी युवा दो एंट्री करवा सकते हैं । प्रगतिशील भारत, आत्मनिर्भर भारत, योग -खेल, फिटनेस के लिए शारीरिक गतिविधियां, प्राकृतिक दृश्य, यह विषय फोटोग्राफी प्रतियोगिता के लिए निर्धारित किए गए हैं। इसी तरह भाषण प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे प्रतिभागी के लिए बोलने का अधिकतम समय 3 मिनट निर्धारित किया गया है । भाषण केवल हिंदी और इंग्लिश भाषा में ही दिया जा सकेगा ।


विभाग द्वारा गाइडलाइन जारी कर दी गई है । आई टी आई,कॉलेज, स्कूलों के शिक्षक इसी आधार पर युवा महोत्सव के लिए विद्यार्थियों की तैयारी करवा सकते हैं । जिला पलवल में 20 और 21 नवंबर को जिला स्तरीय युवा महोत्सव होगा । जिसमें 15 से 29 वर्ष तक के प्रतिभागी युवा भाग ले सकते हैं।

Post a Comment

0 Comments

नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।

Post a Comment (0)
To Top