सरकार की समस्त लाभकारी योजनाओं का फायदा पहुंचाना सरकार का ध्येय : विधायक दीपक मंगला

0

विधानसभा के चार गांवों में लोगों से किया संवाद, जानी गांव की समस्याएं

समस्याओं के निदान के लिए मौके पर ही दिए अधिकारियों को कड़े निर्देश


  • NTV MEDIA DESK  

  • WRITTEN BY: UMANG  


सरकार की ओर से क्रियान्वित की जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का आमजन मानस लाभ उठा रहे हैं। सरकार का ध्येय है कि पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक सरकार की समस्त लाभकारी योजनाओं का फायदा पहुंचे। यह वक्तव्य गुरूवार को विधायक दीपक मंगला ने होडल विधानसभा क्षेत्र के गांव करमन में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। इस अवसर पर उनके साथ होडल के विधायक जगदीश नायर तथा भाजपा जिलाध्यक्ष चरण सिंह तेवतिया और एसडीएम रणवीर सिंह सहित संबंधित विभागों के उच्चाधिकारी भी मौजूद रहे। उन्होंने इस मौके पर ग्रामीणों द्वारा उठाई गई सरकार की योजनाओं के लाभों को भी गिनाया। इसके पश्चात विधायक दीपक मंगला ने होडल विधानसभा क्षेत्र के अन्य गांवों नामत: सौंदहद, गोडोता व पेंगलतू में भी लोगों के साथ संवाद कर समस्याओं का निवारण किया। जनसंवाद के दौरान विधायक दीपक मंगला ने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से सीधे बात की और लाभार्थियों ने सरकार की योजना के माध्यम से प्राप्त किए फायदे के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।


विधायक दीपक मंगला ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के दिशा-निर्देशन में विधानसभा क्षेत्रों के अंतर्गत आने वाले गांवों में लोगों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं का समाधान करने के उद्देश्य से यह जन संवाद कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। जन संवाद पोर्टल पर प्राप्त होने वाली सभी समस्याओं का मुख्यमंत्री मनोहर लाल स्वयं निगरानी कर उनका तत्परता के साथ समाधान करने के लिए संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित कर रहे हैं। उन्होंने ग्रामीणों से आह्वान किया कि वे सरकार की योजनाओं का निर्बाद रूप से लाभ उठाने के लिए परिवार पहचान पत्र जरूर बनवाएं। सरकार फैमिली आईडी के माध्यम से सभी योजनाओं का लाभ प्रदान कर रही है। इस मौके पर ग्रामीणों ने एक-एक करके अपनी समस्याओं से विधायक दीपक मंगला को अवगत करवाया। विधायक दीपक मंगला ने इन समस्याओं को जानकर उनका निदान करने के लिए मौके पर मौजूद संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश भी दिए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि योजना के प्रत्येक लाभपात्र व्यक्ति को लाभान्वित किया जाए। इसमें किसी भी प्रकार की देरी नहीं होनी चाहिए। देरी होने पर संबंधित विभाग का अधिकारी जिम्मेवार होगा।



जनसंवाद कार्यक्रम में ग्राम पंचायतों द्वारा मांग पत्र भी दिए गए, जिनमें रास्तों का पक्का करवाने, बिजली की लाइन को दुरूस्त करवाने, पेयजल आपूर्ति, रेलवे फाटक के ऊपर पुल का निर्माण, साफ-सफाई, सीएचसी सौंद में एएनएम स्कूल बनवाने, महाग्राम योजना के तहत सीवरेज लाइन डालने पर तोडी गए पक्के रास्तों को पुन: दुरूस्त करवाना, व्यायामशाला, खेल स्टेडियम, ग्राम सचिवालय, राजकीय विद्यालय को अपग्रेड करवाने, स्कूल के जर्जर भवन की नई बिल्डिंग बनवाने, अमृत सरोवर योजना के तहत पौंड का सौदर्यीकरण, खेतों की सिंचाई के लिए नालों व नहरों में पानी छोडने, बृज परिक्रम मार्ग से शराब के ठेके हटाने, शमशानघाट में टीन शैड व चारदिवारी, फिरनी को पक्का करवाने, राजवाहे की सफाई, गांव में आधुनिक लाइब्रेरी, चौपालों की रिपेरिंग, सिंचाई के लिए बिजली के कनैक्शन लेने हेतु गौछी ड्रेन पर बिजली की लाइन की उपलब्धता सुनिश्चित करवाने जैसी मुख्यत: मांगे शामिल रहीं। विधायक दीपक मंगला ने कहा कि इन सभी मांगों को मुख्यमंत्री मनोहर लाल के समक्ष प्रस्तुत कर जल्द से जल्द पूरा करवाने का अनुग्रह किया जाएगा। गांवों में पहुंचने पर ग्रामीणों ने विधायक दीपक मंगला व विधायक जगदीश नायर सहित अन्य गणमान्य अतिथियों का फूलमालाएं पहनकार व पगडी बांधकर जोरदार स्वागत किया गया।

दिवाली विज्ञापन 


विधायक जगदीश नायर ने होडल विधानभा में पहुंचने पर विधायक दीपक मंगला का स्वागत व्यक्त करते हुए कहा कि जनसंवाद कार्यक्रम मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अच्छी पहल है। इससे निश्चित तौर पर लोगों की समस्याओं का समाधान होगा। विधायक मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि के तौर पर विधानसभा क्षेत्रों के गांवों में ग्रामीणों की परेशानियों को दूर करने में लगे हुए हैं।

इस अवसर पर बंचारी के सरपंच सीताराम, सौंद के सरपंच पंडित तुहीराम, पंडित बूचा, मेंबर बीर सिंह, राकेश, जनक दुलारी, विजयपाल थानेदार, गयालाल, बीरेंद्र नंबरदार, सुनील सहित गांवों की महिलाएं, बुजुर्ग व गणमान्य लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments

नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।

Post a Comment (0)
To Top