• NTV MEDIA DESK
• WRITTEN BY: UMANG
पलवल पुलिस के जवानों को 'चुस्त तंदुरुस्त व रोगमुक्त बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक डॉ अंशु सिंगला के दिशा निर्देशानुसार शुक्रवार को पुलिस फ्लैग डे कार्यक्रम के अंतर्गत पुलिसकर्मियों की आंख जांच के लिए एक विशेष हैल्थ चैकअप कैम्प का आयोजन जिला पुलिस कार्यालय की सभागार कक्ष में किया गया। जिसका शुभारंभ डीएसपी हेडक्वार्टर पलवल श्री शाकिर हुसैन ने किया। विशेष स्वास्थ्य जांच शिविर में सेंटर फॉर साइट ग्रुप ऑफ़ आई हॉस्पिटल पलवल के विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम द्वारा पुलिसकर्मियों व उनके परिजनों की आंख की जांच की गई। विशेष रूप से आयोजित जांच शिविर में करीब 150 पुलिस कर्मचारियों व उनके परिजनों के स्वास्थ्य सम्बन्धी जांच की गई। जांच शिविर में जांच के दौरान विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा आंखों को स्वस्थ रखने के लिए एवम स्वास्थ्य से संबंधित अनेक तरह के टिप्स भी बतलाएं गए।
जानकारी देते हुए डीएसपी हेडक्वार्टर पलवल श्री शाकिर हुसैन ने बताया कि डीएसपी हेडक्वार्टर पलवल ने बताया कि गृह मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार "पुलिस झंडा दिवस"के उपलक्ष में पलवल पुलिस द्वारा दिनांक 21 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक पलवल जिले के गांव गुदराना निवासी ईएचसी बाबूराम वा उटावड़ निवासी सिपाही उमर मोहम्मद शहीदों की वीर गाथा संबन्धित कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैैं। जिसमें प्रतिदिन विभिन्न एक्टिविटी जैसे कि साइबर जागरूक, शहीद जवानों को याद करना, खेल खिलाकर, खेल की भावना को प्रोत्साहित करना, इत्यादि शामिल हैं। इसी के चलते आज एसपी डॉ अंशु सिंगला के दिशा निर्देश अनुसार आयोजित विशेष आंख जांच शिविर के दौरान सेंटर फॉर साइट हॉस्पिटल पलवल के डॉ शमिता कपूर के नेतृत्व में विशेषज्ञ की टीम द्वारा पुलिस कर्मचारियों व उनके परिजनों की आंख संबंधी जांच की गई।
शिविर मे पुलिस कर्मचारियों के साथ-साथ उनके पारिवारिक सदस्यों स्वास्थ्य की जांच भी की गई। लगाए गए हेल्थ चेकअप कैंप का उद्देश्य यही है कि बीमारी की समय पर पहचान हो सके और उसका समय रहते अच्छे से इलाज करवाया जा सके। स्वस्थ रहने के लिए जीवन शैली बदलने, खानपान व रहन सहन का तरीका ठीक करने तथा जहां आवश्यक हो दवाई लेने को कहा गया। इस अवसर पर जिला पुलिस के फार्मासिस्ट कृष्ण कुमार, अजय कुमार मार्केटिंग मैनेजर, नितिन भाटी, प्रहलाद चंद आदि मौजूद रहे।विशेषज्ञ चिकित्सकों का जिला पुलिस कार्यालय पलवल आकर जवानों के स्वास्थ्य की जांच करने पर आभार व्यक्त किया।








नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।