एस.डी. कॉलेज के सभागार में दिया जा रहा है पांच दिवसीय विभागीय प्रशिक्षण

0

विभिन्न विभागों के पोर्टल के माध्यम से दी जा रही योजनाओं व सेवाओं की दी जानकारी


  • NTV MEDIA DESK  

  • WRITTEN BY: UMANG  

एस.डी. कॉलेज के सभागार में गत 23 अक्तूबर से आगामी 27 अक्तूबर तक पांच दिवसीय विभागीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रशिक्षण शिविर में प्रशिक्षक अमिताभ कुमार ने नगर निकाय से आए कर्मचारियों के साथ-साथ ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधियों को विभिन्न विभागों के पोर्टल पर कार्य करने वाले कर्मचारियों को अपने-अपने विभाग द्वारा क्रियान्वित योजनाओं व सेवाओं की विस्तार से जानकारी दी। 


अमिताभ कुमार ने प्रशिक्षण के दौरान कहा कि सरकार का मुख्य उद्देश्य है कि लोगो को पारदर्शिता व बिना किसी देरी के सरकार की योजनाओं का लाभ मिले। इसी के चलते सरकार द्वारा ऑनलाइन सिस्टम शुरू किया गया है, ताकि लोग घर बैठे सरकारी योजनाओं व सेवाओं का लाभ उठा सकें। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा 54 विभागों के माध्यम से 675 सर्विस ऑनलाइन दी जा रही है। 



योजनाओं को पीपीपी से जोड़ा गया है। अब घर बैठा नागरिक सरल पोर्टल के माध्यम से सभी सुविधाओं का लाभ ले सकता है। उन्होंनेे विभिन्न विभागों के कर्मियों से आह्वान किया कि वे उनके कार्यालय में आने वाले नागरिकों को सरकार द्वारा चलाए जा रहे पोर्टल की जानकारी दें। नागरिकों को बताएं कि वे स्वयं भी पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सरकारी योजनाओं व सेवाओं का लाभ ले सकते हैं। इस दौरान विभिन्न विभागों के कर्मचारियों से विस्तार पूर्वक जानकारी ली गई।

Post a Comment

0 Comments

नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।

Post a Comment (0)
To Top