• NTV MEDIA BURO
• Delhi desk
दिल्ली मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों के लिए नई खबर सामने आई है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने अपने संशोधित नियमों के तहत मेट्रो के अंदर प्रति व्यक्ति शराब की दो सीलबंद बोतलें ले जाने की अनुमति दे दी है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया कि मेट्रो परिसर के अंदर शराब पीना अभी भी वर्जित है।
डीएमआरसी ने एक सवाल के जवाब में एक बयान जारी कर कहा कि अभी तक एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन को छोड़कर दिल्ली मेट्रो की किसी भी सेवा में शराब ले जाने पर प्रतिबंध था। बयान में कहा गया है, "हालांकि, बाद में सीआईएसएफ (केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल) और डीएमआरसी के अधिकारियों की एक समिति ने सूची की समीक्षा की और संशोधित सूची के अनुसार, एयरपोर्ट एक्सप्रेस लाइन की तरह ही दिल्ली मेट्रो पर प्रति व्यक्ति शराब की दो सीलबंद बोतलें ले जाने की अनुमति दे दी गई है।"

.jpeg)


नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।