कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग ने जारी की आई.टी.आई दाखिले की दूसरी मेरिट सूची

0

• दूसरी मेरिट सूची में भी 105% तक पहुंची मेरिट लिस्ट, शनिवार को भी खुली रहेंगी आईटीआई । 



  • NTV MEDIA BURO  

  • WRITTEN BY : UMANG  


कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग हरियाणा ने दाखिले की दूसरी मेरिट लिस्ट कम सीट अलॉटमेंट जारी कर दी है। गौरतलब है कि आईटीआई में मिशन एडमिशन 8 जून से शुरू हो गया था। 8 से 25 जून तक ऑनलाइन आवेदन जमा करवाए गए थे। इसी आधार पर दूसरी मेरिट सूची निकाली गई है ।


जिले में 4 राजकीय आईटीआई एवं 5 निजी आईटीआई चलाए जा रहे हैं। प्रदेश की राजकीय आईटीआई में शनिवार को अवकाश होने के बावजूद भी दाखिला कमेटियों द्वारा दाखिला किया जाएगा। जिन विद्यार्थियों को सीट जारी संबंधित मैसेज मिला है, तो वह ऑनलाइन पोर्टल से अपना सीट अलॉटमेंट लेकर संबंधित आईटीआई में आकर दाखिला ले सकते हैं। 


आईटीआई पलवल के जिला नोडल अधिकारी भगत सिंह ने बताया है कि संस्थान स्तर पर दाखिला कमेटी का गठन कर दिया गया है। विद्यार्थी समयबध संस्थान में आकर दाखिला ले सकते हैं। उन्होंने यह भी बताया है कि दूसरी मेरिट सूची में जिन विद्यार्थियों को सीट अलाट की गई है तो वह 11 जुलाई तक संबंधित आईटीआई में जाकर अपने मूल दस्तावेजों के साथ फिजिकल वेरिफिकेशन करवा सकते हैं। उसके बाद विद्यार्थी को ऑनलाइन पोर्टल पर ही 12 जुलाई तक अपनी फीस जमा करवानी होगी। जो विद्यार्थी फीस जमा नहीं करवाएंगे, उनकी सीट अपने आप ही रद्द हो जाएगा।

आईटीआई में दाखिले को लेकर दूसरी मेरिट सूची जारी कर दी गई है । जिन विद्यार्थियों का दूसरी मेरिट लिस्ट में नाम आया है, उनको 12 जुलाई तक फीस जमा करवानी होगी । संस्थान स्तर पर हेल्पडेस्क स्थापित कर दी गई ताकि छात्रों को किसी परेशानी का सामना ना उठाना पड़े।



यह रही दूसरी मेरिट सूची

1.कोपा - 100.6%

2. बेसिक कॉस्मेटोलॉजी -105%

3. ड्राफ्ट्समैन सिविल -105%

4. ड्राफ्ट्समैन मैकेनिकल -92%

5. कारपेंटर - 64%

6. इलेक्ट्रिशियन- 105%

7. इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक -93.8%

8. इलेक्ट्रिशियन ड्यूल मोड - 99.6%

9. फिटर - 100%

10. मशीनिस्ट - 97.8%

11. मोटर मैकेनिक व्हीकल ड्यूल मोड - 105%

12. ट्रैक्टर मैकेनिक - 98.2%

13. पलंबर - 82.2%

14. रेफ्रिजरेशन एंड एयर कंडीशनिंग -100%

15. सिलाई कटाई -68%

16. सोलर टेक्नीशियन-105%

17. स्टेनो इंग्लिश-99.6%

18. स्टेनो हिंदी-90%

19. टूल एंड डाई मेकर-91.6%

20. टर्नर -87.6%

21. वेल्डर फेब्रिकेशन ड्यूल मोड-60.2%

22. वेल्डर-99.4%

23. वेल्डर जीएमएडब्ल्यू-46.8%

24. वेल्डर पाइप-92.6%

 

आईटीआई के दाखिले की मेरिट सूची में छात्रों को 5% फादरलेस,12वीं में 60% से ऊपर नंबर होने पर 5%, एवं 60 % से नीचे नंबर होने पर 3% की वेटेज मेरिट में दी जाती है। जिसके कारण छात्रों की मेरिट 100% से ऊपर पहुंच जाती है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top