किठवाडी रेलवे पुल के साथ फुट ओवर ब्रिज का विधायक दीपक मंगला ने किया शिलान्यास

0

•) रेलवे लाइन पार आबादी की मांग पर मंगला जी की सौगात 




  • NTV MEDIA BURO   

  • WRITTEN BY: UMANG   

विधायक दीपक मंगला ने शुक्रवार को करीब एक करोड़ रुपए की लागत से रेलवे फुट ओवर ब्रिज व गली के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इन विकास कार्यों में 54 लाख रुपए की लागत से किठवाड़ी रेलवे पुल चौकी के नजदीक रेलवे लाइन के उपर बनने वाले फुट ओवर ब्रिज तथा 46 लाख रुपए की लागत से वार्ड नंबर-04 कैलाश नगर में दो गलियों के निर्माण कार्य शामिल हैं। 

 


विधायक दीपक मंगला ने कहा कि रेलवे पार की आबादी की यह वर्षों पुरानी मांग थी। गौरतलब है कि रेलवे लाइन कि दोनों तरफ की आबादी का एक दूसरी तरफ आना जाना लगा रहता है और रेलवे क्रॉसिंग के दौरान अक्सर दुर्घटनाएं हो जाती थी, जिसे देखते हुए भारतीय रेलवे ने किठवाडी रेलवे पुल के नीचे चारदीवारी लगाकर आवाजाही भी बंद कर दी थी। लोगों की असुविधा को देखते हुए विधायक दीपक मंगला ने विधानसभा में फुट ओवर ब्रिज की मांग रखी थी। लोगों की असुविधा के मद्देनजर मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इस पर तुरंत कार्यवाही के आदेश दिए थे, जो आज पूरे हो रहे हैं। स्थानीय लोगों और पुल के नीचे के व्यापारियों की आकांक्षा पूरी होने जा रही है और आज फुट ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य शुरू कर दिया गया है। 



यह फुटओवर ब्रिज आगामी 6 महीने में बनकर तैयार हो जाएगा, जिससे रेलवे लाइन पार मोहन नगर, राजीव नगर, कैलाश नगर, शमशाबाद, इस्लामाबाद की बहुत बड़ी आबादी के आवागमन में सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि पलवल विधानसभा में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य कराए जा रहे है। सरकार सबका साथ-सबका विकास की तर्ज पर चहुंमुखी विकास कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कुशल मार्गदर्शन में पलवल जिले में विकास का पहिया तेज गति से घूम रहा है।



 इस अवसर पर नगर परिषद चेयरमैन डा. यशपाल, पलवल निगरानी समिति के र्पूव चेयरमैन मुकेश सिंगला, अविनाश शर्मा, पार्षद सत्यप्रकाश, पार्षद विकास, राजेंद्र हवलदार, पार्षद विनोद राणा, पार्षद देवेंद्र, पार्षद हरकिशन तेवतिया, पार्षद रविन्द्र खेड़ी सहित अन्य वरिष्ठजन भी उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top