सीआईए होडल ने हथियार तस्करों को अवैध हथियारों सहित किया गिरफ्तार, एक देशी कट्टा,पिस्टल, दो कारतूस तथा गाड़ी बरामद

0



  • NTV MEDIA BURO  

  • CRIME DESK   


पुलिस अधीक्षक पलवल के कुशल नेतृत्व में जिला पुलिस द्वारा एक विशेष अभियान अवैध हथियार धारकों की धरपकड़ के संबंध में चलाया हुआ है। इसी मुहिम के अंतर्गत क्राइम ब्रांच  होडल ने दो अवैध असला धारकों को अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।


क्राइम ब्रांच होडल प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि दिनांक 21 जून को टीम में तैनात हेड कांस्टेबल रिंकू एवं श्री चंद  अपनी टीम के साथ गस्त पड़ताल डबचिक मोड होडल में मौजूद थे कि मुखबर ने सूचना दी की देवेश पुत्र बालकिशन निवासी छाता व भागीरथ पुत्र जगपाल निवासी छाता जिनके पास अवैध असला है जो गाडी नम्बर HR-70-E-6639 मार्का डस्टर मे सवार होकर कोसी यू.पी की तरफ करमन बार्डर होडल होते हुये पलवल की तरफ जायेंगे।  सूचना के आधार पर टीम ने नजदीक करमन बार्डर होडल पर पहुचकर बैरी गेट लगाकर नाका बन्दी शुरू की गई जो करीब 20/25 मिनट पश्चात कोसीकला की तरफ एक सफेद रंग की डस्टर गाडी मे दो नौजवान लडके आते दिखाई दिये जो सामने पुलिस पार्टी को देखकर नाका बन्दी से थोडा पहले अपनी गाडी को रोककर वापिस कोसीकला की तरफ मोडने लगे लेकिन पुलिस पार्टी ने मुस्तैदी दिखाते हुए दोनो नौजवान लडको को गाडी सहित काबु किया।



काबू किए गए ड्राईवर सीट पर बैठे लडके ने अपना नाम  भागीरथ उर्फ बिल्ले पुत्र जगपाल निवासी सींगु मौहल्ला छाता जिला मथुरा (यु.पी.) बतलाया जिसकी तलाशी के दौरान एक कारतूस से लोडेड एक देशी पिस्टल बरामद हुई व कन्डैक्टर साईड मे बैठे लडके ने अपना नाम देवेश उर्फ देवा पुत्र बालकिशन निवासी चतुर्भुजी मौहल्ला छाता जिला मथुरा (यु.पी.) बतलाया, जिसकी तलाशी में एक देशी कट्टा एवं एक जिन्दा रोन्द .315 बोर बरामद हुआ। दोनों ही आरोपी बरामद हथियार बारे लाईसैंस वा परमिट पेश नही कर सके । 



बरामद अवैध हथियार एवं गाडी नम्बर HR-70-E-6639 मार्का डस्टर को कब्जा पुलिस में लेकर थाना होडल में आरोपियों के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपियों को आज नियमानुसार पेश अदालत कर रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड अवधि में आरोपियों से बरामद हथियार के स्त्रोत्र एवं नेटवर्क बारे पता लगाया जाएगा। आरोपियों से गहनता से पूछताछ जारी है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top