आई.टी.आई में फार्म भरने की तिथि 25 जून तक बढ़ाई, आवेदकों को राहत

0


  • NTV MEDIA BURO   

  • WRITTEN BY : UMANG   


आई.टी.आई में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों के लिए राहत भरी खबर है। अब दाखिले के लिए 25 जून तक आवेदन कर सकेंगे। 8 जून से शुरू हुआ आईटीआई का मिशन एडमिशन 21 जून को समाप्त होना था। लेकिन अंतिम तिथि तक हरियाणा राज्य में करीब 70% ही आवेदन पहुंचे।


ऐसे में कौशल विकास एवम औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग हरियाणा ने आईटीआई में ऑनलाइन आवेदन की तिथि को 25 जून तक बढ़ा दिया है। 22 जून सायं तक विभागीय पोर्टल पर पूर्ण हरियाणा राज्य में 70976 विद्यार्थियों ने पंजीकरण किया जिनमें से 59222 ने अपनी प्रोफाइल को पूरा किया है।



गौरतलब है कि कोशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग हरियाणा द्वारा प्रदेश में 393 सरकारी व प्राइवेट आईटीआई चलाई जा रही हैं। इनमें इस बार करीब 89 हजार सीटों पर इंजीनियरिंग व नॉन इंजीनियरिंग कोर्सों में दाखिला किया जाना है।


इसके लिए विभाग ने 8 जून से ऑनलाइन आवेदन शुरू किए थे। जोकि 21 तक होनी थी। लेकिन 21 जून तक भी सीटों के प्रति कम आवेदन आने के कारण विभाग को अंतिम तिथि बढ़ाने का निर्णय लेना पड़ा।



प्रधानाचार्य भगत सिंह ने बताया है कि आईटीआई पलवल में दाखिला से संबंधित हेल्पडेस्क स्थापित की हुई है। जिस भी छात्र छात्रा को फार्म भरने में कोई भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा हो, तो वह आईटीआई पलवल में आकर अपना फार्म भर सकता है।फार्म भरने से वंचित विद्यार्थी अब आईटीआई में दाखिला लेने के लिए 25 जून तक ऑनलाइन आवेदन करवा सकेंगे। इसके लिए अब 21 जून की बजाय 25 जून तक तिथि बढ़ाई गई है । ताकि ज्यादा से ज्यादा छात्र छात्राएं आईटीआई में दाखिला ले सके। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top