• गर्मियों की छुट्टियों के दौरान ई-अधिगम के माध्यम से विद्यार्थियों को बनाया जाएगा समर्थ...
• कार्य पूरा करने वाले 100 विद्यार्थियों और 50 शिक्षकों को समर पीएल हीरो स्टूडेंट और समर पीएल टीचर सम्मान के लिए किया जाएगा चयन
• NTV MEDIA BURO
• WRITTEN BY: UMANG
विद्यार्थियों में ई-शिक्षा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हरियाणा सरकार ने ई-अधिगम योजना के तहत पहल शुरू की है। ई-अधिगम का एक ही इरादा हरियाणा के बच्चों को समर्थ है बनाना। अतः सभी शिक्षक व विद्यार्थी गर्मियों की छुट्टियों के दौरान ई-अधिगम को सीखने के लिए और अधिक मज़ेदार, आसान तथा सभी के लिए सुलभ बनाएं।
ई- अधिगम योजना के तहत समर कैंप के दौरान सभी शिक्षक व विद्यार्थी टैब का अधिक से अधिक उपयोग कर शत-प्रतिशत की ई - अधिगम बनने का प्रयास करें । राज्य के टॉप 100 ई-अधिगम विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया जाएगा।
ई- अधिगम विधार्थी का साप्ताहिक लक्ष्य
प्रति सप्ताह प्रति विषय में एक से अधिक घंटे के लिए विधार्थी द्वारा टेबलेट का उपयोग, प्रति विषय में दो रेमेडियल टेस्ट तथा प्रति विषय में दो होमवर्क का प्रयास करना है। टेबलेट का उपयोग प्रति सप्ताह एक से अधिक घंटे के लिए करना विद्यार्थियों को प्रति सप्ताह दो होमवर्क देना है।
उल्लेखनीय है कि विद्यार्थियों के साथ शिक्षकों की टैबलेट में रूचि पैदा कर पढ़ाई करवाने के उद्देश्य से प्रदेश के स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियों में एक सॉफ्टवेयर के माध्यम से विद्यार्थियों को शिक्षित किया जा रहा है। राजकीय स्कूलों में 10वीं व 12वीं के विद्यार्थियों को टैबलेट के तहत यह शिक्षा देने के लिए ई-अधिगम नामक कार्यक्रम शुरू किया है, जिसके तहत ग्रीष्मकालीन अवकाश में विद्यार्थी पीएल सॉफ्टवेयर के माध्यम से काम करेंगे। इसके तहत पूरे राज्य के टॉप 100 विद्यार्थी और टॉप 50 शिक्षकों को समर पीएल हीरो के रूप में खिताब दिया जाएगा।
राजकीय स्कूलों के विद्यार्थियों को ई-अधिगम योजना के तहत टैबलेट दिए गए हैं, इन टैबलेट पर गर्मी की छुट्टियों में पीएल सॉफ्टवेयर में काम किया जा रहा है। टैबलेट के इस सॉफ्टवेयर में काम करने वाले उत्कृष्ट विद्यार्थी और शिक्षकों का चयन शिक्षा निदेशालय स्तर पर किया जाएगा। समर वेकेशन में टैबलेट पर विद्यार्थियों का काम सप्ताह में दो बार काम करना जरूरी है। टैबलेट पर काम करने की रिपोर्ट निदेशालय को भेजी जानी अनिवार्य है।
टॉप 100 विद्यार्थी में आने के लिए "वन स्टूडेंट" ऐप का अधिक से अधिक उपयोग करना होगा।
ई-अधिगम कार्यक्रम के तहत शिक्षकों को सप्ताह में न्यूतम एक बार गृहकार्य देना होगा। टॉप 50 शिक्षकों में सम्मानित होने के लिए उन्हें "वन टीचर " ऐप का अधिक से अधिक उपयोग करना होगा तथा बच्चों को मोटीवेट करना होगा।
निदेशालय ने निर्देश दिए हैं कि ई-अधिगम कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों व शिक्षकों को ग्रीष्मकालीन कार्य आवंटित किया जाए। अभी तक शत-प्रतिशत विद्यार्थी और शिक्षक ई-अधिगम में रुचि बढ़ाने को लेकर शिक्षा विभाग ने यह विशेष प्लानिंग की है।
ई- अधिगम योजना के नोडल अधिकारी एवं जिला मैथ्स स्पेशलिस्ट सुखराम ने बताया कि स्कूलों में 30 जून तक अवकाश हैं। ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान पीएल का लगातार और प्रभावी उपयोग किया जाएगा। शिक्षा विभाग की ओर से यह कार्य शुरू कर दिया गया है। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों और शिक्षकों को 5 से 30 जून तक वनस्कूल पीएल एप्लीकेशन पर कार्य पूरे करने हैं।
शिक्षा विभाग ने ई-अधिगम कार्यक्रम को दो विभागों में बांटा है। भाग एक में शिक्षकों को शामिल किए गए हैं जबकि दूसरे भाग में विद्यार्थियों को शामिल किया है। शिक्षकों एवम विद्यार्थियों को "वन स्टूडेंट" ऐप एंड "वन टीचर" ऐप का अधिक से अधिक करने का उपयोग करना है.
ई-अधिगम का एक ही इरादा हरियाणा के बच्चों को समर्थ है बनाना।




नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।