• NTV MEDIA BURO
• WRITTEN BY: UMANG
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के जिला संयोजक हितेश वशिष्ट एस.डी.कालेज कि प्रधानाचार्य प्रतिभा सिंगला को ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि उच्चतर शिक्षा विभाग द्वारा जारी किए गए पत्र में हरियाणा सरकार ने राज्य के विश्वविद्यालयों को आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ाने और फंड के लिए सरकार पर निर्भरता कम करने की बात कही. तथा शिक्षा के निजीकरण को बढ़ावा देने की ओर इशारा करती है। महाविद्यालयों में प्रवेश परीक्षा में हो रही देरी के खिलाफ तुरंत समाधान करवाने, छात्रसंघ चुनाव बहाल करवाने, शैक्षिक संस्थानों में रिक्त पदों पर भर्ती सुचारू रूप से करवाने की मांग कि।
कॉलेज मंत्री शिवम मेहरा ने बताया कि महाविद्यालय में कैंटीन को जल्द से जल्द शुरू किया जाए जिससे कि छात्रों को खाने पीने के लिए बाहर न जाना पड़े। पीने के पानी की व्यवस्था को ठीक किया जाए व पानी की व्यवस्था बढ़ाई जाए। कॉलेज में M.A के नए कोर्सेज भी शुरू किए जाएं।
प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुमित राणा ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा प्रदेश के विश्वविद्यालयों में फंड कटौती का फैसला ठीक नहीं है। इस मौके पर मुख्य रूप से हितेश, शिवम मेहरा, पूजा, सुमित, खुशी, सचिन सहरावत आदि मौजूद रहे।




नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।