• NTV MEDIA BURO
• WRITTEN BY: UMANG
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने अग्निवीर भर्ती की तर्ज पर 1600-मीटर चैंपियनशिप दौड़ का SVSU के अध्यक्ष सागर डागर की अध्यक्षता में आयोजन किया। जिसमें 200 युवाओं ने भाग लिया। इस चैंपियनशिप में पहले दूसरे स्थान पर आए अभ्यर्थियों को पुरुष्कृत किया गया।
अग्निवीर के लिए कर रहे युवाओ को प्रेरित
एबीवीपी खेल गतिविधि और धतीर रेस क्लब ने धतीर ठहरकी रोड पर इस रैली का आयोजन किया गया। आयोजन का उद्देश्य अग्निवीर भर्ती में ज्यादा से ज्यादा युवाओं को प्रेरित कर भेजना है। इस दौरान आयोजित 1600 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में पहले स्थान पर 1100रू ट्रॉफी-टी शर्ट, दूसरे स्थान पर 751₹ ट्रॉफी -टी शर्ट, तीसरे स्थान पर 551₹ ट्रॉफी-टी शर्ट और अन्य पहले बीस प्रतिभागी को टी शर्ट देकर पुरुष्कृत किया गया। कार्यक्रम में खेल आयाम प्रांत प्रमुख आजाद भड़ाना ने प्रतियोगिता में भाग ले रहे अभ्यर्थियों को बताया कि सेना में जवान और समाज के बीच मे विद्यार्थी परिषद 75 वर्षों से निरंतर कार्य करता आ रहा है। खेल के माध्यम से युवाओं की प्रतिभा को निखारने का काम करते हैं
विभाग संयोजक पुष्पेंद्र ठाकुर (सब-इंस्पेक्टर खाद्य आपूर्ति विभाग) ने इस मौके पर कहा की वे आर्मी और खेल के किसी भी क्षेत्र में तैयारी कर रहे छात्रों के लिए हरसंभव मदद करने को तैयार है। और धतीर चौकी इंचार्ज फतेह सिंह ने प्रशासनिक रुप से सहयोग दिया. कार्यक्रम मे कमेटी के मुख्य साथी सागर सिंह, संदीप डागर, रवि, देवेंद्र, कल्लू, रिंकू, रोहित, सौरव आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।