"आओ चले गांव की ओर" के तहत आईएमए द्वारा स्वास्थ्य शिविर लगाया गया

0

 

  • NTV NTV BURO 

  • WRITTEN BY: UMANG  


सरकारी गर्ल्स स्कूल अहरवान  में "आओ चलो गांव की ओर" के तहत आईएमए, पलवल द्वारा स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। इस अवसर पर डॉक्टर मंजू गोयल, प्रधान आईएमए, पलवल सहित IMA के डॉक्टरों ने मरीजों की जांच की।इस अवसर पर डॉ रीना गर्ग, डॉ श्रद्धा अग्रवाल, डॉ प्रशांत, डॉ सुभाष गोयल, डॉ रजनीश गुप्ता, डॉ भारद्वाज, डॉ चंद्रिका मालिक,हरियाणा प्रधान डॉ अनिल मालिक और पूर्व प्रधान डॉ राज सरदाना ने भी मरीजों की जांच की।

स्कूल की प्रिंसिपल डॉ मोनिका और शक्ति मणि मंगला ने इस अवसर पर बहुत अच्छा आयोजन किया। इस अवसर पर डॉ मंजू गोयल ने बताया की "आओ गांव चले" के तहत आईएमए  पलवल ने अहरवा गांव को गोद लिया है जिसके तहत वहां पर स्वास्थ्य जांच शिविर, पौधारोपण, जागरूकता शिविरों का आयोजन किया जाएगा। 

जिसमें 50 से अधिक  बच्चों को महावारी के बारे में जागरूक किया । 6 जून को स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 45 मरीज ने स्वास्थ्य लाभ उठाया । गत 5 जून को डॉ मंजू गोयल ने सुखराम हॉस्पिटल में वृक्षारोपण भी किया।  डॉ मंजू गोयल, प्रधान आईएमए, पलवल ने बताया कि इस वर्ष सामाजिक कार्यों में विशेष ध्यान दिया जाएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top