यूपीएससी 2022 का परिणाम घोषित, टॉप-4 में रही लड़किया, इशिता किशोर ने हासिल की (AIR)ऑल इंडिया रैंक-1

0


 • NTV MEDIA DESK  

  • BURO REPORT  



UPSC 2022 का रिजल्ट घोषित हो चुका है जिसमें इशिता किशोर टॉपर बनी हैं. भारत में सबसे कठिनतम परीक्षाओं में से एक UPSC CSE परीक्षा के नतीजे 23 अप्रैल, मंगलवार को जारी किए गए. सिविल सेवकों का चयन करने वाली इस परीक्षा के लिए टॉप 4 में लड़कियों ने बाजी मारी है.




यूपीएससी 2022 की परीक्षा में पहला स्थान इशिता किशोर, दूसरा गरिमा लोहिया, तीसरा उमा हरथी और चौथे नंबर पर स्मृति मिश्रा हैं.




रिपोर्ट के मुताबिक, संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) 2022 की परीक्षा के फाइनल रिजल्ट में कुल 933 उम्मीदवार नियुक्ति के लिए सिलेक्ट हुए हैं. इनमें से 345 उम्मीदवार अनारक्षित, 99 ईडब्लूएस, 263 ओबीसी, 154 एससी और 72 एसटी कैटेगरी से हैं. वहीं 178 उम्मीदवारों की रिजर्व लिस्ट भी तैयार की गई है. इनमें आईएएस के लिए 180 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है.





बता दें कि टॉपर बनी इशिता किशोर अर्थशास्त्र से ग्रेजुएट हैं. उन्होंने श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स, दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की. इसके बाद अर्न्स्ट एंड यंग के साथ रिस्क एडवाइजरी में काम किया. वह एक खिलाड़ी भी रही हैं.




UPSC 2022 टॉप 10 लिस्ट

1. इशिता किशोर

2. गरिमा लोहिया

3. उमा हरथी

4. स्मृति मिश्रा

5. मयूर हजारिका

6. गहना नव्य जेम्स

7. वसीम अहमद भट

8. अनिरुद्ध यादव

9. कनिका गोयल

10. राहुल श्रीवास्तव

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top