गांव बडौली में हुई हत्या के मामले में शामिल 2 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

0

 


  • NTV MEDIA DESK  

  • WRITTEN BY: UMANG  


गांव बडौली में हुए सुंदर हत्याकांड मामले में पुलिस को बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। सीआइए टीम ने हत्याकांड में शामिल 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अपराध जांच प्रभारी निरीक्षक मोहम्मद इलियास ने मामले की जानकारी देते हुए बताया की 21 मई को गांव बडौली निवासी रघुराज ने चांदहट थाना में शिकायत दर्ज कराई है कि रविवार को जब वह अपने चाचा के बेटे सुंदर के घर गया तो वह जमीन पर पड़ा था और उसके सिर व चेहरे पर गंभीर चोट के निशान थे जिससे उसकी मौत हो गई थी।



सुंदर के पास रात के समय उक्त युवक आए थे। उन्हें घर में आते हुए उसके अलावा हंसराज ने भी देखा था। उसे शक है कि रुपयों के लेन-देन के चलते उक्त युवकों ने सुंदर की पीट-पीट कर हत्या कर दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर चार नामजद सहित अन्य के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।



आगे जानकारी देते हुए सीआईए प्रभारी ने बताया की जांच टीम ने वारदात ने शामिल 2 अयोरोपियो को मात्र 24 घण्टो में सुल्तानपुर रॉड से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान वैरव मोहल्ला गांव बड़ोली निवासी सुमित पुत्र विजेंद्र एवं हरिया मोहल्ला गांव बडोली निवासी नरेश उर्फ़ बंटी पुत्र महावीर के रूप में हुई है।



आरोपियों ने प्रथम पूछताछ के दौरान नशे में हुए गाली गलौच विवाद के कारण सुंदर उपरोक्त की ईट एवं डंडा से मार-मार कर हत्या करनी कबूल की है। आरोपियों को आज पेश अदालत कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top