• NTV MEDIA DESK
• BURO REPORT
रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया (Reserve Bank of India) ने 2000 रुपये के नोट वापस लेने की घोषणा की. RBI ने कहा कि लोग 2000 रुपये के नोट अपने बैंक खातों में जमा कर सकते हैं या फिर उन्हें बदल सकते हैं. RBI की इतनी बड़ी घोषणा के बाद इंटरनेट पर सनसनी मच गई.
RBI ने एक स्टेटमेंट रिलीज़ करते हुए कहा कि 2000 रुपये के नोट वैध रहेंगे लेकिन 30 सितंबर तक इन्हें बैंक में जमा करना होगा. लोग 2000 रुपये के नोट अपने बैंक अकाउंट में जमा कर सकते हैं. किसी भी बैंक की शाखा में जाकर वो अपने नोट बदलवा सकते हैं. मिली जानकारी के अनुसार RBI ने 2000 के नए नोटो को छपाई 2018-19 में बंद करी थी. लेकिन अब सभी बैंकों को 2000 के नोट बदलने के लिए निर्देश दिए है.
2000 रुपये के नोट वापस लेने के पीछे आखिर क्या कारण रहे ??
आपको बता दे कि नवबंर 2016 में डिमोनेटाइज़ेशन के बाद 2000 रुपये के नोटों की शुरुआत हुई थी. जब 500 और 1000 रुपये के नोट वापस लिए जाने के बाद अर्थव्यवस्था में नोटों की कमी को पूरा करने के लिए इन नोटों को जारी किया गया था. 2018-2019 में 2000 रुपये के नोटों की छपाई बंद हो गई. 2000 रुपये के ज़्यादातर नोट जो अभी नज़र आते हैं उन्हें मार्च 2017 से पहले ही जारी किया गया था.
मीडिया रिपोरट्स के अनुसार जनता की करेंसी की आवश्यकता को पूरा करने के लिए अन्य मूल्यवर्ग के बैंक नोटों का स्टॉक पर्याप्त बना हुआ है.
फिल्हाल जनता 2000 रुपये के नोटों को लेन-देन के लिए इस्तेमाल कर सकती है. और जनता एक समय मे 20,000 रुपये की सीमा तक, 2000 के नोटो को एक्सचेंज कर सकती है. गौरतलब है कि 30 सितंबर 2023 तक ये सारे नोट बैंक को लौटाने होंगे या बैंक से बदलने होंगे.
RBI ने जनता से अनुरोध किया है कि 2000 रुपये के नोट जमा या एक्सचेंज करने के लिए 23 मई से बैंक शाखाओं से या रिज़र्व बैंक के कार्यालयों से संपर्क करें.




नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।