पहले एटेम्पट में आईपीएस और दूसरे एटेम्पट में आईएएस बन किया परिवार का नाम रोशन

0


  • NTV MEDIA DESK  

  • BURO REPORT  


संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) 2021 की परीक्षा पास कर ऑल इंडिया रैंक 438वां रैंक हासिल करने वाली दिव्या तंवर 2021 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं. जब उन्होंने अपने पहले ही प्रयास में परीक्षा पास की तब उनकी उम्र मात्र 21 साल थी. हरियाणा के महेंद्रगढ़ के गांव निंबी की रहने वाली दिव्या तंवर की कहानी सिर्फ उनके आईपीएस बनने तक की नहीं है, बल्कि इस साल के UPSC परीक्षा में उन्होंने सफलता की एक और नई कहानी लिखी है. दिव्या तंवर ने दोबारा से UPSC में बाजी मारते हुए अपने दूसरे प्रयास में 105वां रैंक हासिल किया है.



आर्थिक रूप से कमजोर परिवार से आने वाली दिव्या तंवर को पहली बार UPSC क्रैक करने के बाद मणिपुर कैडर मिला था. हालांकि उन्हें अपनी रैंक में और सुधार करना था इसीलिए उन्होंने दूसरी बार प्रयास किया और 105वां रैंक ले आईं. हिंदी मीडिया से पढ़ी दिव्या तंवर ने नवोदय विद्यालय महेंद्रगढ़ से स्कूली शिक्षा प्राप्त की. उनके घर की आर्थिक स्थिति ज्यादा अच्छी नहीं थी. परिवार पर दुखों का पहाड़ उस समय टूटा जब 2011 में उनके पिता की मौत हो गई. इसके बाद परिवार को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा. दिव्या शुरू से पढ़ाई में होशियार थीं. बेटी के इस हुनर को मां बबिता तंवर ने अच्छे से पहचाना और उनका साथ देने के लिए कड़ी मेहनत करने लगीं.



उनकी मां ने बेटी की पढ़ाई और घर चलाने के लिए मेहनत मजदूरी तक की. वो कड़ी मेहनत करती रहीं, जिससे कि दिव्या की पढ़ाई में कोई रुकावट ना आए. दिव्या को इस मुकाम तक पहुंचाने में उनकी उस मां का बहुत बड़ा योगदान है जो उनके लिए खेतों में मजदूरी करती रहीं. दिव्या महेंद्रगढ़ के ही राजकीय महिला कॉलेज से बीएससी करने के बाद यूपीएससी सिविल सेवा की तैयारी में जुट गईं. वह अपना मुकाम हासिल करने के लिए अपने घर के एक छोटे से कमरे में रोजाना 10 घंटे पढ़ाई करती थीं. इसी कड़ी मेहनत के साथ उन्होंने मात्र 21 साल की उम्र में पहले प्रयास में यूपीएससी परीक्षा पास कर ली थी.



कमाल की बात ये है कि इतनी कठिन परीक्षा की तैयारी के दौरान दिव्या ने कोई कोचिंग नहीं ली. बिना कोचिंग उन्होंने यूपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा पास की. बाद में अपनी यूपीएससी मुख्य परीक्षा की तैयारी के लिए उन्होंने टेस्ट सीरीज समेत अलग अलग ऑनलाइन सोर्सेज से मदद ली.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top