• वार्ड नंबर-20 में बाल भवन के नजदीक स्थित गली तथा गांव कुसलीपुर की गली को इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाकर किया जाएगा पक्का
• NTV MEDIA DESK
• WRITTEN BY: UMANG
पलवल, 27 मई। विधायक दीपक मंगला ने शनिवार को करीब 43 लाख रुपए के विकास कार्यों के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया। विधायक दीपक मंगला ने वार्ड नंबर-20 में बाल भवन के नजदीक स्थित 250 मीटर लंबी और 6 मीटर चौड़ी गली को करीब 20 लाख 81 हजार रुपए की लागत से इंटरलॉकिंग टाइल्स लगाकर पक्का करने के निर्माण कार्य का शुभारम्भ किया। इसी क्रम में विधायक ने गांव कुसलीपुर में करीब 22 लाख 27 हजार रुपए की लागत बनाई जाने वाली गली के निर्माण कार्य का भी नारियल तोड़कर शुभारंभ किया। इन दोनो गलियों के दोनो ओर गंदे पानी की निकासी के लिए नालियां बनाई जाएगी। इस अवसर पर गणमान्य लोगों ने विधायक दीपक मंगला का फूल मालाएं पहनाकर परंपरागत ढंग से भव्य स्वागत व आभार व्यक्त किया।
इस मौके पर विधायक दीपक मंगला ने अपने संबोधन में कहा कि आज इन गलियों के शिलान्यास हो जाने से निश्चित तौर पर लोगों की समस्या का समाधान हो जाएगा। इन गलियों के निर्माण से यहां के आमजन को आने-जाने में बहुत सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल तथा केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर के कुशल नेतृत्व में विधानसभा में विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। विकास कार्य को पूरा करवाने में किसी प्रकार की कोई कमी नहीं छोड़ी जा रही है। प्रदेश की सभी विधानसभा क्षेत्र में सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास की तर्ज पर चहुंमुखी विकास कार्य करवाने की अविरल गंगा बह रही है। जनता की सुविधा के लिए विकास कार्य करना सरकार की प्राथमिकता है।
इस अवसर पर नगर परिषद चेयरमैन यशपाल, वार्ड नंबर-20 के पार्षद भक्ति शर्मा, वार्ड नंबर-10 के पार्षद अनुज शर्मा, वार्ड नंबर-15 के पार्षद जितेंद्र तेवतिया, वार्ड नंबर-31 के पार्षद हरकिशन तेवतिया, रणवीर सिंह मनोज, मुकेश सिंगला, व्यापार प्रकोष्ठ के जिला सह संयोजक जगबीर डागर, हरेंद्र तेवतिया, पूर्व पार्षद केशव अवतार, संगीता गर्ग, नरेंद्र रौतेला, नगर परिषद से कनिष्ठ अभियंता जीतराम आदि मौजूद रहे।
इसके अलावा गांव कुसलीपुर के कार्यक्रम के दौरान सूबेदार ज्ञानचंद, पंडित नेमचंद, किशनचंद, शिवलाल, जसराज, सुरेश, दिनेश कुमार, एडवोकेट अमरपाल, खेमचंद, श्रीभगवान, योगेश कौशिक, नितिन कौशिक, विष्णु शर्मा, रविंद्र कौशिक, महेश कुमार बघेल, वीरेंद्र पहलवान व अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।




नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।