ViP no. के लिए क्रेज: साढ़े चार लाख में बिका,7777 और 8888 की बोली भी इतने तक पहुंची, 50 हजार था बेस परीक

0


  • NTV MEDIA DESK  

  • BURO REPORT  

कैथल में लोगों में वीआईपी नंबरों को लेकर बुधवार को एसडीएम कार्यालय में लगी बोली के दौरान क्रेज देखने को मिला। नई शुरू हुई सीरिज के 33 नंबर बोली में रखे गए। जिनमें कई नंबरों का ब्रेस प्राइज 50 हजार तो कईयों का 20 हजार रुपये था।


इनमें एचआर08एफ की सीरिज में सबसे महंगा नंबर 7777 गया। इसके लिए संदीप मौदगिल ने सबसे महंगी चार लाख 50 हजार की बोली लगाई। इसका बेस प्राइज 50 हजार था। यह नंबर फॉर्च्यूनर गाड़ी के लिए खरीदा गया।


8888 नंबर एक लाख पांच हजार में, 1111 नंबर 95 हजार में, 1000 नंबर 80 हजार में, 9999 नंबर 60 हजार में बोली पर छूटा। इन सभी नंबरों के लिए बेस प्राइज 50 हजार था। इसी प्रकार से 20 हजार के बेस प्राइज में 1100 नंबर 36 हजार में छूटा। वहीं 0405 नंबर 20 हजार में, 3535 बीस हजार में, 3800 बीस हजार में छूटा।


50 हजार के बेस प्राइज में 2222 पचास हजार में, 5555 भी 50 हजार में, 2000 पचास हजार में, 8000 पचास हजार में, 3000 पचास हजार में, 0777 भी पचास हजार में, 0888 भी पचास हजार रुपये में बोली पर छूटा। इसके अलावा 8080, 6677, 9600, 2200, 1008, 9900, 1010, 1313, 707, 1200, 0408, 5100, 8100, 4400 नंबर 20-20 हजार रुपये में छूटे।


इस तरह से 33 नंबरों के लिए लोगों ने 16 लाख 36 हजार की बोली लगाई। एसडीएम संजय कुमार ने कहा कि नई सीरिज शुरू होने पर वीआईपी नंबरों की बोली लगाई गई। नियमानुसार बोलीदाताओं को नंबर अलॉट कर दिए हैं।

Post a Comment

0 Comments

नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।

Post a Comment (0)
To Top