रैडक्रॉस, एन.सी.सी एवं एन.एस.एस के स्वयं सेवकों को नशे से दूर रहने हेतु समझाया कि नशा है नाश की जड़

0

 

  • NTV MEDIA DESK  

  • WRITTEN BY: UMANG  

भारतीय रैड क्रॉस सोसाइटी हरियाणा राज्य शाखा चंडीगढ़ के सौजन्य से जिला उपायुक्त एवं अध्यक्ष जिला रैड क्रॉस सोसाइटी पलवल नेहा सिंह के कुशल मार्गदर्शन एवं सचिव वाजिद अली के नेतृत्व में राजकीय महाविद्यालय होडल में जिला रैड क्रॉस सोसाइटी पलवल ने नशा छोड़ो- परिवार जोड़ो एवं सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा विषय पर एक दिवसीय जागरूकता सेमिनार स्वास्थय विभाग पलवल के सहयोग से किया। सेमिनार में यूथ रैड क्रॉस, एन.सी.सी, एन.एस.एस के 250 स्वयं सेवकों ने हिस्सा लिया। राजकीय महाविद्यालय होडल के विभगाध्यक्ष कॉमर्स डॉ. सत्यप्रकाश ने सेमिनार की अध्यक्षता की।

मुख्य वक्ता के तौर पर स्वास्थ्य विभाग के मनोवैज्ञानिक मधु डागर ने नशे से शरीर में होने वाले विकारों बारे पूर्ण जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आज नशा युवाओं को खोखला कर रहा है जिससे हमारे युवाओं का भविष्य सुरक्षित नही है। हम सभी को चाहिए कि नशे की लत लगने से पहले ही हम सतर्क हो जाए अन्यथा ऐसा न हो कही देर हो जाये। जिला रैड क्रॉस सोसाइटी पलवल के जिला प्रशिक्षण अधिकारी महेश मलिक ने बताया कि इस सेमीनार में युवाओं को शामिल करने का एक ही उद्देश्य था कि अधिकतर वाहन युवा वर्ग ही नशे की लत का शिकार होता है। 


नशा करने वाला किसी भी परिवार को भिखमंगा बना देता है। नशे की लत एक आम इंसान के सभी सपनों को समाप्त कर देता है। मादक पदार्थों का सेवन किसी भी नशे की लत वाले इंसान की शारीरिक, सामाजिक, आर्थिक ख्याति के साथ साथ सांसारिक जीवन को समाप्त कर देता है जिस कारण किसी भी परिवार में कलह होता है। 

सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा मुहिम के तहत सैंट जॉन एम्बुलेंस (इण्डिया) के पंजीकृत फर्स्ट एड प्रवक्ता अंकित सौरोत एवं नमृता जांगिड ने परिवहन विभाग द्वारा निर्धारित सड़क सुरक्षा नियमों जैसे शराब पीकर, ओवरस्पीड, ओवरलोड, बगैर सीटबेल्ट, बगैर हेलमेट, वाहन चलाने के लिए परहेज करने हेतु जागरूक किया। वाहन चलाते समय मोबाइल का इस्तेमाल ना करने, नाबालिग द्वारा वाहन निषेध,अपनी लेन में वाहन चलाने, सभी साइन बोर्ड की पालना हेतु जागरूक किया। इस अवसर पर नितिन कुमार ने सभी उपस्थित युवाओं को सड़क सुरक्षा नियमों की पालना हेतु शपथ दिलाई। 


इस अवसर कॉलेज की यूथ रैड क्रॉस इकाई एवं एन.सी.सी इंचार्ज मीनू रानी ने मंच संचालन किया और बताया कि इस तरह की जागरूकता समाज को सुदृढ़ बनाती हैं और रैड क्रॉस पलवल इस जिम्मेवारी को बखूबी निभा रही है।

Post a Comment

0 Comments

नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।

Post a Comment (0)
To Top