• NTV MEDIA DESK
• BURO REPORT
रिपोर्ट्स के मुताबिक नए फाइनेंशियल ईयर यानी 1 अप्रैल 2023 से यूनिफाइड पेमेंट्स इंटरफेस (UPI) के जरिए ट्रांजैक्शन महंगा हो सकता है। नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने UPI से मर्चेंट ट्रांजैक्शंस पर प्रीपेड पेमेंट इंस्ट्रूमेंट्स (PPI) फीस लागू करने क कहा है। इसके सर्कुलर के मुताबिक 2000 रुपये से अधिक की राशि के UPI ट्रांजैक्शन पर चार्ज लगेगा। यह चार्ज मर्चेंट ट्रांजैक्शंस यानी व्यापारियों को पेमेंट करने वाले यूजर्स को देना होगा.
NPCI के सर्कुलर से संकेत मिल रहे हैं कि 1 अप्रैल से UPI पेमेंट यानी गूगल पे (Google Pay), फोन पे (Phone Pay) और पेटीएम (Paytm) जैसे डिजिटल माध्यम से अगर आप 2,000 रुपये से ज्यादा का पेमेंट करेंगे, तो फिर आपको इसके लिए ज्यादा जेब ढीली करनी होगी. रिपोर्ट के मुताबिक, करीब 70 फीसदी UPI P2M लेन-देन 2,000 रुपये से अधिक के मूल्य होते हैं, ऐसे में इन पर 0.5 से लगभग 1.1 फीसदी का इंटरचेंज लगाया जा सकता है.
बिजनेस स्टैंडर्ड की रिपोर्ट के मुताबिक प्रीपेड पेमेंट इंस्ट्रूमेंट्स (PPI) के जरिए UPI पेमेंट पर 1.1% की इंटरचेंज फीस लगेगी। बता दें कि PPI में वॉलेट या कार्ड के जरिए ट्रांजैक्शन आता है। इंटरचेंज फीस की बात करें तो यह आम तौर पर कार्ड भुगतान से जुड़ा होता है और लेनदेन को स्वीकार करने, प्रोसेसिंग या मंजूरी की लागत को कवर करने के लिए लगाया जाता है।
आगे भी खबरों की जानकारी लेने के लिए बने रहे नेशनल टीवी मीडिया के साथ। अपने क्षेत्र की खबरों व विज्ञापन के लिए हमारी दी गई ऑफिसियल मेल पर हमसे संपर्क करें। ncnplwl@gmail.com







नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।