हरियाणा में ग्रुप-C में निकली भमंपर भर्ती, CET पास आज से करेंगे आवेदन

0


  • NTV MEDIA DESK  

  • BURO REPORT  

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) की ओर से कॉमन एलिजिबिलिटी टेस्ट (CET) नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। अब आज से से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो रही है। इसके तहत ग्रुप-C के पदों को भरने के लिए बड़े स्तर पर भर्ती अभियान शुरू किया गया है। नोटिफिकेशन में बताया गया है कि कुल 31,529 पद ऑनलाइन भरे जाएंगे। ये रिक्तियां राज्य सरकार के विभिन्न विभागों, बोर्डों, निगमों में हैं।


रजिस्ट्रेशन के लिए नहीं लगेगा शुल्क 

हरियाणा सीईटी के लिए आवेदन कम पंजीकरण विंडो आज खोल दी जाएगी। वहीं, आवेदन करने की अंतिम तिथि 5 अप्रैल निर्धारित की गई है। किसी भी पद के लिए आवेदन करने के लिए कोई आवेदन शुल्क लागू नहीं होगा। हालांकि, आवेदन करने के लिए आवश्यक न्यूनतम उम्मीदवार की आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष है।


आवेदन करने के पात्र होने के लिए उम्मीदवारों के पास 10वीं कक्षा, 10+2, डिप्लोमा, कोई भी डिग्री होनी चाहिए। उम्मीदवार हरियाणा सीईटी की विस्तृत अधिसूचना आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in से चेक एवं डाउनलोड कर सकते हैं। आवेदन करने की आसान प्रक्रिया यहां बताई जा रही है।


वन टाइम होगा रजिस्ट्रेशन 

हरियाणा वन टाइम रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर उम्मीदवारों को किसी विशेष पद के लिए एक से अधिक बार आवेदन नहीं करना चाहिए। आवेदन अधूरा होने और ऑनलाइन नहीं होने पर आवेदन पर विचार नहीं किया जाएगा। कट ऑफ तिथि पर आवेदक के पास अपेक्षित शैक्षणिक योग्यता नहीं होने पर भी आवेदन खारिज किया जा सकता है। ऑनलाइन आवेदन फॉर्म और मूल दस्तावेजों के डेटा में किसी भी स्तर पर भिन्नता पाए जाने पर रद्द कर दिया जाएगा।


आवेदन कैसे करें और फॉर्म कैसे भरें ?

- योग्य उम्मीदवार हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hssc.gov.in पर जाएं।


- होम पेज पर, व्हाट्स न्यू सेक्शन देखें और वन टाइम रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें।


- अपने आप को पंजीकृत करें और लॉग इन करें।


- लॉग इन करने के बाद, भर्ती अधिसूचना लिंक देखें।


- विवरण दर्ज करें, आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें, आवेदन शुल्क भुगतान नहीं करना।


- विवरण को क्रॉस-चेक करें और फॉर्म जमा करें।


- भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंट आउट ले लें।

Post a Comment

0 Comments

नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।

Post a Comment (0)
To Top