आधार में मुफ्त ऑनलाइन अपडेशन की सुविधा का जिलावासी उठाएं लाभ : एडीसी हितेश कुमार

0

●यूआईडीएआई ने 3 महीने की सीमित अवधि के लिए ऑनलाइन आधार दस्तावेज अपडेट सेवा के लिए शुल्क किया माफ

●एडीसी हितेश कुमार ने नागरिकों से मुफ्त अवसर का लाभ उठाने और अपने आधार को अपडेट रखने का किया आह्वान


  • NTV MEDIA DESK  

  • WRITTEN BY: UMANG  

एडीसी हितेश कुमार ने बताया कि 15 मार्च से 14 जून 2023 तक आधार में पहचान के प्रमाण और पते के प्रमाण के ऑनलाइन अपडेशन के लिए निवासियों से कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिन निवासियों ने पिछले 8-10 वर्षों में अपना आधार अपडेट नहीं किया है, उन्हें अपनी पहचान का प्रमाण और पते के प्रमाण के दस्तावेज अपलोड करने होंगे। 


पहले आधार सेवा केंद्र पर आधार कार्ड संबंधी कार्य करवाने के लिए 50 रुपए शुल्क देना होता था, लेकिन अब 15 मार्च से आगामी 14 जून 2023 तक तीन महीने की सीमित अवधि के लिए आधार कार्ड अपडेशन के कार्य के लिए यूआईडीएआई ने इस सेवा को निशुल्क कर दिया है। इसलिए सभी आमजन इस निशुल्क सेवा का लाभ उठाएं और अपने आधार अपडेट करवाएं।


हालांकि, निवासियों के लिए काफी राहत की बात यह है कि यूआईडीएआई ने 3 महीने की सीमित अवधि के लिए ऑनलाइन आधार दस्तावेज अपडेट सेवा के लिए शुल्क माफ कर दिया है। आधार ऑनलाइन सेवाओं का लाभ myAadhaar पोर्टल ( myaadhaar.uidai.gov.in ) और mAadhaar ऐप के माध्यम से लिया जा सकता है, जहां पहचान के प्रमाण और पते के 


प्रमाण के रूप में स्वीकार्य दस्तावेजों की सूची भी उपलब्ध है। एडीसी हितेश कुमार ने जिलावासियों से इस मुफ्त अवसर का लाभ उठाने और अपने आधार को अपडेट रखने का आह्वïान किया है। साथ ही जिलावासियों को ऑनलाइन सेवाओं का लाभ उठाने के लिए अपने मोबाइल नंबर को आधार में अपडेट रखने की सलाह दी है।

Post a Comment

0 Comments

नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।

Post a Comment (0)
To Top