उत्सव की तरह मनाया गया गृह मंत्री अनिल विज का जन्मदिन, प्रदेशभर से बधाई देने वालों का लगा तांता

0


  • NTV MEDIA DESK  

  • BURO REPORT  

हरियाणा के गृह एवं स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज का 70वां जन्मदिन बुधवार को उत्सव की तरह अम्बाला छावनी में मनाया गया। मंत्री विज के शास्त्री कॉलोनी आवास पर प्रदेशभर से हजारों की संख्या में उनके चाहने वालों का तांता दिनभर लगा रहा और लोगों ने शुभकामनाएं दी।


आमजन, कार्यकर्ताओं, विभिन्न संगठनों से जुड़े लोग सुबह से ही मंत्री विज के आवास पर शुभकामनाएं देने के लिए पहुंचने लगे थे और इस बीच गुलदस्तों के अम्बार मंत्री विज के आवास पर लग गए। “गृह मंत्री अनिल विज जिंदाबाद, भाई अनिल विज जिंदाबाद” के जोरदार नारे दिनभर मंत्री विज के निवास क्षेत्र शास्त्री कालोनी में गूंजते रहे। गृह मंत्री अनिल विज को विभिन्न मंत्रियों, विधायकों, सेलीब्रिटी, अधिकारियों, कार्यकर्ताओं सहित विभिन्न लोगों ने जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं दी। 


मंत्री विज की कार्यशैली एवं विकास कार्यों पर आधारित कई गीत गाए 

गृह मंत्री अनिल विज के जन्मदिन पर हरियाणा के अलग-अलग जिलों से आए उनके चाहने वालों ने उनको समर्पित कई गीत भी गृह मंत्री अनिल विज के समक्ष गाए। इतना ही नहीं उनके विकास कार्यों से भी प्रभावित होकर कई लोगों ने उसपर आधारित गीत भी मंत्री पढ़े। रात तक मंत्री विज के आवास पर उन्हें शुभकामनाएं देने के लिए लोगों का तांता लगा रहा और लोगों ने उनके दीर्घायु की मनोकामना की। 


बाजारों, कॉलोनियों व मंदिरों में भंडारों का आयोजन 

गृह मंत्री अनिल विज के जन्मदिन पर कार्यकर्ताओं एवं उनके चाहने वालों ने विभिन्न बाजारों, मंदिरों एवं अन्य स्थानों पर भंडारों का आयोजन किया गया। इसके अलावा, विभिन्न संस्थाओं ने भी भंडारे लगाए। दोपहर तक यह भंडारे अलग-अलग बाजारों, मंदिरों व अन्य स्थानों पर आयोजित किए गए। भाजपा कार्यालय के समक्ष भाजपा कार्यकर्ताओं ने भंडारा लगाया वहीं, सुभाष पार्क के समक्ष रेहड़ी फडी मार्केट एसोसिएशन, लालकुर्ती में कार्यकर्ताओं ने, दाल बाजार में जैन सभा द्वारा, हनुमान मार्किट में बाजार एसोसिएशन ने लड्‌डू बांटे। 


इस अवसर पर भाजपा मंडल प्रधान राजीव गुप्ता डिम्पल, किरणपाल चौहान, अजय पराशर, बीएस बिंद्रा, संजीव सोनी, सुरेंद्र तिवारी, राम बाबू यादव, श्याम सुंदर अरोड़ा, अनिल कौशल सहित पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।


इसी तरह रोटी बैंक अम्बाला द्वारा गृह मंत्री अनिल विज के जन्मदिन के अवसर पर सिविल अस्पताल में भंडारे का आयोजन किया गया। गृह मंत्री अनिल विज के जन्मदिन पर आज से सात वर्ष पहले संस्था की स्थापना की गई थी। कार्यक्रम में आईजी शिबास कविराज मुख्यतिथि थे।

Post a Comment

0 Comments

नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।

Post a Comment (0)
To Top