एक बार फिर पुष्पेंद्र ठाकुर को विभाग संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई, पूरी ख़बर को जानने के लिए अभी पढ़े ‼️

0

 

   •पुष्पेंद्र ठाकुर को पुनः विभाग संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई•   


  • NTV MEDIA DESK (पलवल)  

  • WRITTEN BY: UMANG  

अभाविप के प्रांत अधिवेशन में डॉ अशोक चंदीला को प्रान्त प्रमुख स्कूल एजुकेशन व पुष्पेंद्र ठाकुर को पुनः विभाग संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी 

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद हरियाणा का प्रांत अधिवेशन गुरुग्राम में संपन्न हुआ। जिसमें हरियाणा प्रांत के सभी जिलों से प्रमुख कार्यकर्ता व प्रतिनिधि उपस्थित रहे। वहीं अधिवेशन के उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, विशेष उपस्तिथि राष्ट्रीय संगठन मंत्री आशीष चौहान, राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री प्रफुल्ल आकांत, ममता यादव, क्षेत्रीय संगठन मंत्री विजय प्रताप व आनंद श्रीवास्तव, प्रांत संगठन मंत्री श्याम कुशवाह आदि उपस्थित रहे। 

प्रदर्शनी उद्घाटन में संघ के प्रांत सह संघचालक प्रताप सिंह व हरेरा के चैयरमैन केके खंडेवाल रहे। विद्यार्थी परिषद के खुले अधिवेशन के माध्यम से शिक्षा संबंधी विभिन्न समस्याओं को पुरजोर तरीके से उठाया और सरकार को समस्याओं के तुरन्त प्रभाव से हल निकालने के लिए चेताया।

अधिवेशन में पिछले एक वर्ष में विद्यार्थी परिषद द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा हुई तथा आजादी के 75 वर्ष तथा विद्यार्थी परिषद के 75 वर्ष पूर्ण होने पर आगामी कार्यक्रम पर चर्चा की गई। अधिवेशन के अंतिम दिन में विद्यार्थी परिषद की नवीन कार्यकारणी के दायित्वों की घोषणा भी की गई पलवल से प्रांत प्रमुख स्कूल एजुकेशन   डॉ अशोक चंदीला और पलवल जिले के निवासी पुष्पेंद्र ठाकुर को फरीदाबाद व पलवल दोनों जिले का पुन: विभाग संयोजक का दायित्व सौंपा गया। 

फरीदाबाद विभाग से रवि पांडे को सोशल मीडिया व दीपक भारद्वाज SFS प्रांत संयोजक, बलजीत जाखड़, सुमित राणा, रमन पाराशर, आरती, प्रमोद, ज्योति को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया इसके अलावा विभाग में फरीदाबाद और पलवल दोनो जिले आते हैं जिसमें फरीदाबाद जिला प्रमुख सरोज कुमार व संयोजक गायत्री राठौर और पलवल जिला प्रमुख जितेश कौशिक व संयोजक हितेश वशिष्ठ को पुनः दायित्व सौंपा गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top