असफल होने पर न हों निराश, लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करके करें सफलता को हासिल : उपायुक्त नेहा सिंह

0

-कहा, अपनी गलतियों को स्वीकार करके सबक लेना जरूरी

-तैयारी के दौरान स्वयं का मूल्यांकन करने हेतु समय-समय पर देते रहें टेस्ट

-उपायुक्त नेहा सिंह ने रतन इंस्टीट्यूट ऑफ टैक्नोलॉजी में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को किया प्रोत्साहित



  • NTV MEDIA DESK  (पलवल) 

  WRITTEN BY: UMANG  

विद्यार्थियों को अपनी असफलता से सीख लेकर अपनी खामियों को दूर करना जरूरी है। अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित कर विद्यार्थी प्रत्येक असफलता को पीछे छोडकर सफलता प्राप्त कर सकता है। विद्यार्थी को चाहिए कि वह अपनी सभी कमियों को दूर करके अपने लक्ष्य की ओर बेहतर ढंग से अग्रसर होवे। यह वक्तव्य उपायुक्त नेहा सिंह ने गुरूवार को रतन इंस्टीट्यूट ऑफ टैक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट कॉलेज में इनोवेशन एंपावरमेंट पर आधारित कार्यक्रम के दौरान बतौर मुख्य अतिथि व्यक्त किए। उपायुक्त ने कहा कि जीवन में ऐसा कोई लक्ष्य नहीं जिसे प्राप्त नहीं किया जा सकता, बशर्ते विद्यार्थी इसके लिए कड़ी मेहनत और पूरी निष्ठïा के साथ अध्यन करे। इस मौके पर उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा रखे गए संशयों को भी सरलता के साथ दूर किया और विद्यार्थियों को जीवन में सफलता प्राप्त करने के टिप्स दिए। उपायुक्त नेहा ङ्क्षसह ने विद्यार्थियों को अपनी असफलता से सीख लेकर उन्हें दूर करने और अपने लक्ष्य की ओर ध्यान केंद्रित कर सफलता हासिल करने के लिए प्रोत्साहित भी किया।

उपायुक्त नेहा सिंह ने उपस्थित विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि अच्छा कार्य करने से ही हर मानव की पहचान होती है। केवल परीक्षा पास करने से ही कोई उच्च पद पर नहीं लग जाता, इसके लिए पूरी लगन व निष्ठïा के साथ कड़े परिश्रम की भी आवश्यकता होती है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी अगर किसी परीक्षा में असफल भी होते हैं, तो निराश होने की जरूरत नहीं, बल्कि अपनी कमियों पर मंथन करने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि असफल होने पर मंथन किया जाना चाहिए कि आखिर गलती कहां हुई है। इन गलतियों को पकडक़र बैठने की बजाय उनसे सबक लेकर दोबारा आगे बढऩे के लिए तैयारी शुरू करनी चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि किसी भी परीक्षा की तैयारी करने के लिए आप कोचिंग का सहारा ले सकते हैं या इंटरनेट के जरिए भी ऑनलाइन तैयारी की जा सकती है। उन्होंने स्वयं का उदाहरण देते हुए कहा कि उन्होंने भी परीक्षा की तैयारी सही दिशा में करने के लिए कोचिंग ज्वाइन की थी। उपायुक्त नेहा सिंह ने कहा कि जब हम खुद तैयारी करते हैं, तो उसमें हमारे दिशा विहीन होने के अवसर अधिक रहते हैं। कभी हम कोई और विषय का अध्यन करते हैं तो कभी कोई और विषय का अध्यन करते हैं। ऐसे में विद्यार्थी की तैयारी अधूरी रह जाती है, जबकि कोचिंग ज्वाइन करने से विद्यार्थी इधर-उधर नहीं भागते उनकी पूरी तैयारी स्ट्रीमलाइन हो जाती है। उन्होंने कहा कि तैयारी के दौरान स्वयं का मूल्यांकन करने के लिए समय-समय पर टेस्ट देते रहना चाहिए। इससे पता लग जाता है कि आप टॉपर में से हो या बैक बैंचर में से हो।

रतन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट कॉलेज की प्रिंसीपल प्रियंका पराशर ने जिला उपायुक्त नेहा सिंह को युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बताते हुए कहा कि कम उम्र में उन्होंने आईएएस बनकर युवाओं को बेहतर करने की प्रेरणा दी है। विद्यार्थियों को उनके नक्शे कदम पर चलकर और उन्हें आदर्श मानकर आगे बढऩा चाहिए।

इस अवसर पर रतन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट कॉलेज के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अरूण डालमिया ने उपायुक्त नेहा सिंह को कार्यक्रम में पहुंचने पर व विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करने के लिए धन्यवाद व आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के सही मार्गदर्शन व प्रोत्साहन के लिए समय-समय पर कॉलेज में इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है और भविष्य में भी इस तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता रहेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top