बिहार के एक छात्र ने अपनी मेहनत से एक बार फिर साबित किया कि परिश्रम के सामने कोई चीज मुस्किल नहीं, गुलशन कुमार ने जेईई मेंस परिक्षा में हासिल किए 100 प्रतिशत अंक

0
  मेहनत बोलती है  एक दिन  


  • NTV MEDIA DESK  

  • ब्यूरो रिपोर्ट  

बिहार के एक छोटे से गांव पटवा टोली के रहने वाले गुलशन कुमार ने ये बात सच कर दिखाई है कि अगर इंसान चाह दे तो किसी भी मुश्किल को पार कर सफलता हासिल कर सकता है. गुलशन ने देश की सबसे कठिन परीक्षाओं में से एक जेईई मेंस में 100 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं. बड़ी बात ये है कि गुलशन जिन परिस्थितियों में पढ़ रहे हैं वहां से ऐसी सफलता पाना उतना ही मुश्किल है जितना नंगे पांव पहाड़ चढ़ना.

गुलशन मजदूर पिता के बेटे हैं. घर की कमजोर आर्थिक स्थिति के बावजूद गुलशन ने इस परीक्षा में जो सफलता हासिल की है उसके लिए उनकी चारों तरह चर्चाएं हो रही हैं. गुलशन कुमार ने 'फॉर्च्यूनेट 40' से जेईई परीक्षा की तैयारी की है. ये एक ऐसा संस्थान है जो आर्थिक रूप से कमजोर 40 छात्रों को फ्री कोचिंग प्रदान कराता है. गुलशन कुमार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनना चाहते हैं.

मजदूरी कर के अपने परिवार का पालन-पोषण करने वाले गुलशन कुमार के पिता तुलसी प्रसाद ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि, गुलशन को पढ़ाने के लिए परिवार ने मजदूरी तक की हैं. अब वह बुनकर का काम करते हैं. बेटे की उपलब्धि से पूरा परिवार गदगद है. परिवार को उम्मीद है कि बेटा पढ़-लिखकर एक दिन जरुर बड़ा आदमी बनेगा. बता दें कि गुलशन कुमार उन 20 छात्रों में शामिल हैं जिन्होंने 100 प्रतिशत अंकों के साथ को परीक्षा पास की है.

गुलशन ने मीडिया से बताया कि, उनकी प्रारंभिक शिक्षा गया के पटवा टोली से हुई है. इंजीनियरिंग की तैयारी के लिए उनका चयन फॉर्च्यूनेट 40 में हुआ, जिसके बाद उन्होंने फिट्जी पंजाबी बाग से जेईई मेन परीक्षा की तैयारी की. यहां उन्होंने कई टेस्ट सीरीज बनाईं और लगातार टीचरों के संपर्क में रहे. उन्होने कहा, कि मेरे परिवार और टीचरों के आशीर्वाद से मैनें इस परीक्षा में सफलता हासिल की हैं.


CREDIT: INDIATIMESHINDI

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top