नेताजी सुभाषचंद्र बोस स्टेडियम में 26 जनवरी को बडे ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा गणतंत्र दिवस समारोह

0

-सांस्कृतिक कार्यक्रमों की टीमों के चयन हेतु दी गई प्रस्तुतियां

  (फोटो-1)  

  • पलवल  

  • written by: Umang  


जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह-2023 स्थानीय नेताजी सुभाषचंद्र बोस स्टेडियम पलवल में 26 जनवरी को बडे ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। बुधवार को जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह को भव्य रूप देने के उद्देश्य से नेताजी सुभाषचंद्र बोस स्टेडियम पलवल में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की टीमों के चयन हेतु प्रस्तुतियां दी गईं। 

  (फोटो-2)  

चयन क्रिया में गणतंत्र दिवस समारोह की नोडल अधिकारी एसडीएम शशि वसुंधरा, उप जिला शिक्षा अधिकारी सुखबीर सिंह तंवर, शिक्षा विभाग से जसवीर सिंह तेवतिया, राजवीर सिंह, राजकीय कन्या वरिष्ठï माध्यमिक विद्यालय शहर पलवल की प्रधानाचार्या डा. मोनिका, राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठï माध्यमिक विद्यालय गदपुरी की संगीत प्रवक्ता डा. मोनिका सहित सरकारी विद्यालय और निजी विद्यालयों के सांस्कृतिक अध्यापक व स्कूली बच्चे मौजूद रहे।

एसडीएम शशि वसुंधरा ने सांस्कृतिक टीमों के अध्यापकों को निर्देश दिए कि गणतंत्र दिवस समारोह के लिए देशभक्ति से ओतप्रोत संस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियों हेतु स्कूली बच्चों की रिहर्सल करवाई जाए। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों में देशभक्ति की भावना की झलक दिखाई देनी चाहिए। प्रसन्न मुद्रा में बच्चे अपनी प्रस्तुति दें। सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाली टीम आपसी तालमेल के साथ प्रस्तुतियां पेश करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top