केंद्रीय भारी उद्योग एवं ऊर्जा राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने विधायक दीपक मंगला की माता श्री के निधन पर शोक संतप्त परिवार के प्रति व्यक्त व्यापक की हार्दिक संवेदना
• पलवल
• written by: Umang
केंद्रीय भारी उद्योग एवं ऊर्जा राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने विधायक दीपक मंगला की माता जी स्व. प्रेमवती के निधन पर उनके निवास स्थान हुड्डा सेक्टर-02 पहुंचकर शोक व्यक्त किया।
विधायक प्रवीण डागर, आफताब अहमद, नीरज शर्मा, हरियाणा कांग्रेस पार्टी के राज्य अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक उदयभान, पूर्व मंत्री सुभाष कत्याल, पूर्व विधायक टेकचंद शर्मा, ओएसडी जवाहर यादव, एचएसएससी मेंबर हंसराज यादव सहित शहर व ग्राम के गणमान्य व्यक्तियों, समाज सेवियों व प्रबुद्धजनों ने भी विधायक दीपक मंगला की माता जी दिवंगत स्व. प्रेमवती के निधन पर शोक प्रकट किया तथा शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हुए अपने श्रृंद्धा सुमन अर्पित किए।
ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान देकर मोक्ष प्रदान करें।




नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।