![]() |
| (फोटो-1) |
• पलवल
• written by: Umang
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद पलवल में 75 वां स्थापना दिवस युवा महोत्सव के रूप में मनाया।युवाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और स्वामी विवेकानंद से प्रेरित होकर युवाओं ने उनसे प्रेरणा ली।
युवा महोत्सव में मुख्य अतिथि के रुप में अध्यक्ष निजी स्कूल संघ सतबीर पटेल जी उपस्थित रहे। सतबीर पटेल जी ने बताया कि युवा ही राष्ट्र निर्माण की सबसे बड़ी शक्ति है। युवाओं को स्वामी विवेकानंद जी से प्रेरणा लेनी चाहिए। मुख्य वक्ता के रूप में प्रांत मंत्री एबीवीपी माधव रावत जी मौजूद रहे। युवा महोत्सव में भव्य यात्रा का आयोजन किया गया। गौरव गौतम जी ने यात्रा को हरी झंडी दिखाकर यात्रा का आरंभ किया। यात्रा में मुख्य रूप से गणमान्य व्यक्ति राजीव कन्याल जी सतीश कौशिक जी रवि दत्त शर्मा जी मुनीष भारद्वाज जी उपस्थित रहे।
एबीवीपी जिला प्रमुख जितेश कौशिष ने स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को बताते हुए युवाओं को प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम में कार्यक्रम संयोजक
शिवदत्त खुटेला,कार्यकर्ता सोनू देशवाल, रोहित कौशिक,प्रशांत वशिष्ठ, मोहित तंवर, सागर,हितेश,प्रमोद , अमन,शिवम,सतबीर मौजूद रहे।




नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।