गुरु गोविंद सिंह जी के साहिबजादों के अमर बलिदान व दीवान टोडरमल जैन जी के अद्भुत त्याग व बलिदान की स्मृति में वीर बाल दिवस का किया आयोजन, नमन यात्रा निकाली गई,लंगर का आयोजन किया

गुरुद्वारा न्यू कॉलोनी से गुरुद्वारा जीटी रोड तक निकाली गई नमन यात्रा
![]() |
| गुरुद्वारा जीटी रोड में शहीदों एवं त्याग करने वालों के जीवन पर प्रकाश डालते हुए |
• पलवल
• written by: Umang
गुरु गोविंद सिंह जी के साहिबजादों के अमर बलिदान व दीवान टोडरमल जैन जी के अद्भुत त्याग व भक्ति की स्मृति में आज पलवल में वीर बाल दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गुरुद्वारा न्यू कॉलोनी से लेकर गुरुद्वारा सिंह सभा पुराना जीटी रोड पलवल तक नमन यात्रा निकाली गई। इस मौके पर ओल्ड जीटी रोड स्थित गुरुद्वारा में शबद कीर्तन और लंगर का आयोजन भी किया गया।
![]() |
| लंगर छकते श्रद्धालु |
कार्यक्रम का आयोजन गुरुद्वारा सिंह सभा पलवल शहर, श्री वैश्य अग्रवाल सभा पलवल, वैश्य महासम्मेलन की जिला इकाई, जैन समाज तथा समरसता संस्था ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम का संचालन परवीन ग्रोवर ने किया। लंगर के संयोजक मास्टर घनश्याम सिंगला ने बताया कि दशम गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के चार सुपुत्रों साहिबज़ादा अजीत सिंह, जुझार सिंह, ज़ोरावर सिंह, व फतेह सिंह जिन्होंने सिख धर्म की रक्षा के लिए खुद की जान तक कुर्बान कर दिया पर बर्बर मुगलों के सामने वे झुके नहीं और न ही उन्होंने अपना धर्म बदला।
गुरुद्वारा सिंह सभा के अध्यक्ष दलजीत सिंह,श्री वैश्य अग्रवाल सभा के अध्यक्ष ओमपकाश गुप्ता, वैश्य महासम्मेलन की जिला इकाई के अध्यक्ष गुलशन गोयल,जैन समाज के अध्यक्ष राकेश जैन तथा समरसता संस्था के अध्यक्ष श्री राम ने चारों साहबजादे एवं उन पर धन सम्पदा न्योछाबर करने वाले टोडरमल जैन के त्याग एवं बलिदान पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने बताया कि जब मुगल शासकों ने साहिबजादों के संस्कार के लिए भूमि देने से मना कर दिया था तब दीवान टोडर मल जैन ने अपनी नेक कमाई से 78 हजार स्वर्ण मुद्राएं देकर 4 गज जगह साहिबजादों के दाह संस्कार के लिए खरीदी थी।
इस अवसर पर मुख्य रूप से श्री वैश्य अग्रवाल सभा के सचिव शैलेंद्र सिंगला,एसपी मित्तल,प्रमोद सिंगला, प्रोफेसर बीडी गुप्ता, कालीचरण गुप्ता, महेंद्र गर्ग, भगवत स्वरूप सिंगला, शीतल जैन, शक्ति पाल मंगला, मनीष जैन,अनूप पराशर, सिंह सभा के उप प्रधान हरेंद्र सिंह, सचिव इंदर सिंह, टेक सिंह खजांची परमेन्दर सिंह, अमर सिंह, संदीप जुनेजा एवं शहर के सैंकड़ों गणमान्य लोगों सहित विभिन्न समाजों की बहनें एवं भाई उपस्थित थे।





नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।