गांव देहात की कनेक्टिविटी बढ़ाने की रखी मांग: विधायक दीपक मंगला

0

 --आगरा कैनाल के साथ पलवल से वाया भिडूकी कोसीकला तक रोड बनाने की मांग

  विधायक दीपक मंगला  

 •पलवल  

 • written by: Umang  

हरियाणा विधानसभा का सत्र जैसे ही आरंभ हुआ पलवल के विधायक दीपक मंगला ने गांव देहात की दूरी कम करने को लेकर पलवल की आवाज जोरदार ढंग से उठाई इसमें उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष के माध्यम से सरकार से मांग की पलवल के किठवाडी से गांव रसूलपुर छज्जूनगर होशंगाबाद लूलवाड़ी अमरोली अच्छेजा बाता खांबी भैंडोली भीड़ूकी आदि से होते हुए कोसीकला तक आगरा कैनाल जाती है उसके साथ साथ पक्का रोड बनाया जाए।

 जिससे पलवल को एक बाईपास जैसी सुविधा मिल जाए जिससे पलवल में जाम लगने की समस्या का काफी हद तक निराकरण हो जाएगा उन्होंने कहा कि रसूलपुर आरोबी पर पहले से काम चालू है और अगर यह रास्ता बन जाता है तो गांव देहात की दूरी कम होगी।

 इन इलाकों के गांवों में एक दूसरे की रिश्तेदारी हैं और आना जाना लगा रहता है जिसके लिए उन्हें पलवल और दूसरे शहरों का चक्कर लगाकर जाना पड़ता है इस रास्ते से उनको एक सीधा रास्ता मिल जाएगा और आवागमन में सुविधा रहेगी और यह रास्ता पलवल विधान सभा होडल विधानसभा के साथ-साथ उत्तर प्रदेश को जोड़ने में भी सहायक सिद्ध होगा।

 इस पर संज्ञान लेते हुए कैबिनेट मंत्री जयप्रकाश दलाल ने आश्वस्त किया कि ईसकी फीजिबिलिटी चेक कराई जाएगी और क्योंकि आगरा कैनाल का स्वामित्व उत्तर प्रदेश सरकार के पास है उत्तर प्रदेश सरकार से बात करके एनओसी लेकर इस कार्य को पूर्ण कराने का हर संभव प्रयास किया जाएगा

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top