विधानसभा सत्र में पलवल हलके के विकास कार्यो के लिए उठाई आवाज: विधायक दीपक मंगला

0
  विधायक दीपक मंगला  

  • पलवल  

  • written by: Umang  

विधायक दीपक मंगला ने विधानसभा सत्र के दौरान पलवल हलके में किए जाने वाले विकास कार्यों के संदर्भ में बोलते हुए कहा कि रेलवे स्टेशन से शुरू होकर कैलाश नगर, मोहन नगर, आईटीआई के पीछे राधा कॉलोनी, महाराणा प्रताप नगर, बसंत विहार, प्रकाश विहार, सेक्टर-2, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी से होते हुए सोहना रोड पर जाता है और यह सभी घनी आबादी वाला एरिया है। 

अगर यह रोड यहां बन जाता है तो जो ट्रैफिक शहर के बीचों बीच से जाता है, वह ट्रैफिक रोड से बाहर से बाहर चला जाएगा और पलवल शहर में जाम की समस्या से छुटकारा मिलेगा। इसलिए आप के माध्यम से मुख्यमंत्री जी से यह मांग है कि इस रोड को बनवाया जाए। हमारे यहां पलवल में नेताजी सुभाषचंद्र बोस स्टेडियम है। 

इस स्टेडियम के चारों और एक ट्रक बना हुआ है, जो आज टूट गया है, बड़ी जर्जर अवस्था में है। मैंने इसका एक प्रश्र भी लगाया था, तो खेल मंत्री ने उसमें यह बताया कि इसको पीडब्ल्यूडी डिपार्टमेंट बनाएगा, तो मेरी यह मांग है कि वह हमारा ट्रैक बनवाया जाए, ताकि वहां पर घूमने वाले हमारे आम जनमानस को बहुत सुविधा मिले। राष्ट्रीय राजमार्ग-19 पर स्थित डीसी रेजिडेंश के नजदीक एक फुट ओवर ब्रिज बनाने की मांग भी रखी। 

उन्होंने कहा कि जब लोग वहां रोड क्रॉस करते तो बहुत बड़ी दिक्कत आती है। वहां पर दो राजकीय वरिष्ठï विद्यालय जिसमें से एक लडकियों का और एक लडकों का राजकीय वरिष्ठï माध्यमिक विद्यालय है। आए दिन एक्सीडेंट होते रहते है, अगर वहां एक फुट ओवर ब्रिज बनेगा तो उसके बनने से लोगों को बहुत बड़ी सुविधा रहेगी। इसके अलावा पलवल में खादर का क्षेत्र है जोकि यमुना नदी के पार का क्षेत्र है और उस क्षेत्र में बागपुर, और सुनहरी नगला, माला सिंह फार्म, सोहन सिंह ढांडी, भूड खेडली, शेखपुर, बहरामपुर नगलिया, झुप्पा, पहरूका, भोलडा, सोलडा, राजूपुर खादर, दोषपुर आदि बहुत से गांव है और वहां पर स्वास्थ्य सुविधाएं नाममात्र की हैं। 

अगर वहां एक सीएससी बन जाए तो हमारी बहुत बडी लोगों को आने वाली दिक्कत दूर हो जाएगी। ईलाज करवाने के लिए वहां के लोगों को पलवल शहर में आना पड़ता है। कोरोना के समय में भी वहां पर लोगों को बहुत भारी दिक्कत आई थी। मैं यह कहना चाहूंगा की पहरुका, बेला में एक प्राइमरी स्कूल है और नागल ब्राह्मïण में एक मीडिल स्कूल हैं। अगर यह स्कूल अपग्रेड हो जाएं तो वहां के हमारे बच्चों को बहुत अच्छी सुविधा मिलेगी। इनकी सभी फॉर्मेलिटीज भी पूरी हो चुकी है। 

बागपुर में हमारी एक स्कूल की बिल्डिंग बनी पड़ी हुई है, जिसकी फिजिबिल्टी भी आई हुई है, अगर वहां लडकियों के लिए एक स्कूल खुल जाए तो वहां पर हमें बहुत बड़ी सुविधा रहेगी। विधानसभा क्षेत्र के गांव अल्लीका, कारना, यादूपुर, ककराली, रजोलका में हथीन विधानसभा क्षेत्र के गांवों में भी सेम की समस्या बहुत बडी समस्या है। यहां कुछ बोरवैल लगे हुए है अगर वहां कुछ और बोरवैल लग जाएं तो निश्चित ही इस समस्या का समाधान हो जाएगा। 

आप के माध्यम से यह कहना है कि हमारे पलवल में यमुना नदी के पास ग्राम पंचायत कुशक की 800 एकड़ से ज्यादा जमीन पड़ी है, उस जमीन में धीरे-धीरे पानी का जलस्तर नीचे हो रहा है। अभी तो सिंचाई के पानी की दिक्कत हो रही है आगे पीने के पानी की भी दिक्कत होगी। अगर वहां पानी के स्टोरेज का प्रावधान हो जाए तो इस समस्या से निजात मिल सकेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top