![]() |
| फोटो-1 |
• पलवल
• written by: Umang
कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग हरियाणा के आदेश अनुसार हरियाणा राज्य की सभी आईटीआई में रोजगार मेले के साथ-साथ स्वरोजगार मेले का भी आयोजन किया जा रहा है। जिसके अनुसार आईटीआई पलवल में मोटीवेसन कैंप व स्वरोजगार मेले का आयोजन किया गया।
स्वरोजगार मेले में सिटी मजिस्ट्रेट पलवल मिस द्विजा, हरियाणा राज्य सहकारी विकास फेडरेशन पंचकुला, कोआपरेटिव सोसाइटी,नाबार्ड एमएसएमई, लीड बैंक पलवल , पंजाब नेशनल बैंक पलवल , भारतीय स्टेट बैंक पलवल , ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स पलवल तथा कॉपरेटिव बैंक पलवल आदि के अधिकारियों ने भाग लिया।
जिसमें सिटी मजिस्ट्रेट पलवल व बैंकों के अधिकारियों ने सरकार द्वारा चलाई जा रही स्कीमों के बारे में छात्रों को जानकारी दी। उन्होंने छात्रों को उद्योग लगाने के लिए प्रेरित किया और बैंकों द्वारा दिए जा रहे लोन बारे में भी बताया।
प्रधानाचार्य भगत सिंह ने बताया कि इस स्वरोजगार मेले में पलवल आईटीआई से पास शुदा उन छात्रों को बुलाया गया जिन्होंने पहले ही अपने लघु उद्योग लगाए हुए थे। उन्होंने भी छात्र-छात्राओं को लघु उद्योग लगाने के लिए प्रेरित किया।
आईटीआई पलवल में शिक्षुता व प्लेसमेंट सेल के साथ-साथ स्वरोजगार सेल भी स्थापित की हुई है , जिसके अनुसार छात्रों को स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया जा रहा है व छात्रों को लघु उद्योग लगवाने के लिए सरकार की योजनाएं व लोन इत्यादि दिलवाने का कार्य किया जा रहा है।
सिटी मजिस्ट्रेट पलवल मिस द्विजा ने भी छात्रों को सरकार व विभाग की तरफ से चल रही स्कीमों के बारे में भी बताया।
इस मोटिवेशन एवं स्वरोजगार मेले में मुख्य अतिथि के रूप में सिटी मजिस्ट्रेट मिस द्विजा, भगत सिंह प्रधानाचार्य आईटीआई पलवल, हरियाणा राज्य सहकारी विकास फेडरेशन पंचकुला से सहायक सहकारी शिक्षा अधिकारी सत्यनारायण यादव, नाबार्ड से जगदीश परिहार, मित्र पाल एजुकेशन इंस्पेक्टर, धनीराम इंस्पेक्टर एआरसीएस, एंप्लॉयमेंट ऑफिसर पलवल, लेफ्टिनेंट उदय सिंह आईटीआई पलवल, पोप सिंह वर्ग अनुदेशक आईटीआई पलवल ने भाग लिया।
आईटीआई प्रधानाचार्य कम नोडल अधिकारी भगत सिंह ने बताया कि संस्थान में आज स्वरोजगार मेले का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों को लघु उद्योग लगाने के लिए सरकार द्वारा दी जा रही योजनाओं के बारे में बताया गया। जैसे ही छात्रों की तरफ से स्वरोजगार लगाने के लिए आवेदन प्राप्त होते हैं , उनके प्रति बैंक अधिकारियों से तालमेल करके उनको लोन दिलवा कर लघु उद्योग लगाने का प्रयास किया जाएगा।




नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।