![]() |
| जल संरक्षण के प्रति बच्चों को किया जागरूक |
• पलवल
• written by: Umang
जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग की टीम खंड समन्वयक संजय कुमार, विश्वास शेरावत ,मंजू रानी ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बामनी खेड़ा में बच्चों को जल संरक्षण के बारे में जागरूक किया गया।
खंड समन्वयक संजय कुमार ने बताया कि जल हमारे जीवन का आधार है इसे हमें व्यर्थ नहीं बहाना चाहिए ।जिसको हमें बचा कर रखना है ताकि आने वाली पीढ़ी को भी हम शुद्ध जल दे सके, उन्होंने बताया कि जल के बिना हम मानव जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकते ।इसलिए खुले नलों पर टेप लगाएं ,रेनवाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम को अपनाएं तथा पानी का उतना ही उपयोग करें जितनी हमें आवश्यकता है।
खंड समन्वयक विश्वास सहरावत ने जल जीवन मिशन के बारे में विस्तार पूर्वक बताया कि जल जीवन मिशन का उद्देश्य प्रत्येक घर को नल के माध्यम से जल प्रदान करना है ।
खंड समन्वयक मंजू रानी ने बच्चों को फील्ड टेस्टिंग किट के माध्यम से पानी जांच करने के बारे में विस्तार पूर्वक बताया कि किस प्रकार किट के माध्यम से विद्यार्थी स्वयं अपने घर के पानी की जांच कर सकते हैं और उन्होंने बताया कि पानी जांच करते समय हमें किन किन सावधानियों का विशेष रूप से ध्यान रखना चाहिए। इस मौके पर स्कूल की वाइस प्रिंसिपल पूनम, प्राध्यापक रेनू शर्मा ,रेनू कालड़ा ,निर्मला सुशीलादेवी ,कविता चौधरी ,सुखबीर सिंह यशपाल सिंह मुख्य रूप से मौजूद थे




नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।