ब्लॉक समिति पलवल की अध्यक्ष बनी रणवीरी देवी,दीपक मंगला का सहयोग आया काम

0
  विधायक दीपक मंगला ने सभी को  मिठाई खिलाकर दी बधाई   

 • पलवल  

 • written by: Umang  


पलवल ब्लॉक समिति के अध्यक्ष के चुनाव में रणवीर देवी ने एकतरफा जीत हासिल करते हुए 16 वोटों से बंपर जीत हासिल की रणवीर देवी को 17 वोट हासिल हुए और अन्य उम्मीदवार को मात्र एक अपनी वोट से ही संतोष करना पड़ा वही इस चुनाव में रेहराना निवासी डॉ जितेंद्र बोकन उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए जैसा कि गत दिनों जजपा छोड़कर भाजपा में शामिल हुए भगत सिंह घुघेरा को भाजपा में आना फलदाई साबित हुआ।

 इतनी बड़ी जीत में निश्चित रूप से पलवल विधायक दीपक मंगला का राजनीतिक कौशल काम आया पलवल विधायक दीपक मंगला और हथीन विधायक प्रवीण डागर ने अपने अपने क्षेत्रों से ब्लॉक समिति सदस्यों को विश्वास में लेकर इस जीत में कामयाबी हासिल की इस जीत के तुरंत बाद सभी ब्लॉक समिति सदस्य नवनियुक्त अध्यक्ष उपाध्यक्ष के साथ दीपक मंगला के निवास पर पहुंचे और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर और फूल मालाओं से एक दूसरे का धन्यवाद किया। 

भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस जीत पर केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर विधायक दीपक मंगला और विधायक प्रवीण डागर को श्रेय दिया कि उक्त नेताओं की कार्यशैली के परिणाम स्वरूप भाजपा की यह जीत गांव के विकास में सहायक सिद्ध होगी इस अवसर पर जिला अध्यक्ष चरण सिंह तेवतिया पूर्व जिला अध्यक्ष जवाहर सिंह सौरोत नगर परिषद अध्यक्ष, डॉ यसपाल, मुकेश सिंगला, अविनाश शर्मा, हरेंद्र तेवतिया मंडल अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंगला पार्षद हरकिशन तेवतिया, जितेंद्र तेवतिया आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top