"खुशी हो चाहे गम आओ मिलकर पर्यावरण बचाएं हम": पर्यावरण सचेतक समिति

0

 

मिशन प्रकृति बचाओ पर्यावरण सचेतक समिति

 • पलवल  

 • written by: Umang  

मिशन प्रकृति बचाओ पर्यावरण सचेतक समिति द्वारा गाँव रसूलपुर में अमर सिंह तथा जगवीर सिंह डीजीएम उनकी माता जी स्वर्गीय सोना देवी की श्रद्धाजंलि सभा में देव वृक्ष बेल्वपत्र का रोपण कर प्रकृति पर्यावरण संरक्षण का सन्देश दिया गया। 

डॉ. मुंशी सागर व महासिंह आर्य ने सभी अवसरों पर्यावरण संरक्षण के लिए संस्था की इस मुहीम की सरहायना करते हुए कहा कि हमें अपने पूर्वजों की स्मृति में पौधारोपण तथा जल संरक्षण करना चाहिए। माता- पिता जैसे ही यह वृक्ष भी हम सबके पालक हैं। संस्था संयोजक ग्रीन एम्बेसडर आचार्य राम कुमार बघेल ने बताया कि जाने वालों की पूर्ति किसी भी प्रकार से नहीं की जा सकती है परन्तु उनका साथ व स्नेह प्रकृति से हमें मिलता रहेगा। 

हमें अपने बच्चों को भी प्रकृति सेवा के लिए प्रेरित करना चाहिए। अपनों की याद में लगाया गया पौधा वृक्ष बनकर हम सभी के प्राणों की रक्षा करता रहेगा। संस्था सदस्य मास्टर मानिकचंद, थानसिंह, देव सहित पूर्व सरपंच भीमा, मास्टर राधेलाल, लल्लू हरप्रशाद वैद्य, पूर्व कर्नल दयाराम, राजकुमार सरपंच, दयाराम, अशोक, बिजेंद्र, सुरेश, सतपाल, प्रकाश, दीपचंद आदि ने विचार रखे व अन्य मौजिज लोग उपस्थित रहे।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top