कृषि विज्ञान केंद्र मंडकोला द्वारा किसानों को दी जा रही सेवा-सुविधाओं का उपायुक्त नेहा सिंह ने लिया जायजा

0

 -किसानों को प्रशिक्षित करने के साथ-साथ महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्रयासरत है केवीके

       फोटो--1        


  •हथीन (पलवल)  

  • written by: Umang  

उपायुक्त नेहा सिंह ने गरूवार को उपमंडल हथीन के गांव मंडकोला में स्थित कृषि विज्ञान केंद्र का दौरा किया। इस दौरान हथीन के विधायक प्रवीण डागर तथा एसडीएम हथीन लक्ष्मीनारायण, कृषि उपनिदेशक डा. पवन कुमार शर्मा, कृषि विभाग के उपमंडल अधिकारी मनजीत सिंह, सिंचाई विभाग के उपमंडल अधिकारी राजेश शर्मा, मंडकोला की सरपंच सविता, कृषि विज्ञान केंद्र मंडकोला के अधिकारी सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

  फोटो--2  


उपायुक्त नेहा सिंह ने कृषि विज्ञान केंद्र द्वारा किसानों को दी जा रही सेवा-सुविधाओं का जायजा लिया और कृषि विज्ञान केंद्र के अधिकारियों से किसानों को दिए जाने वाले प्रशिक्षण के बारे में जानकारी ली। 

कृषि विज्ञान केंद्र के अधिकारियों ने डीसी नेहा सिंह को अवगत करवाया कि कृषि विज्ञान केंद्र मंडकोला में एक बार में लगभग 100 किसानों को एक साथ प्रशिक्षण दिया जाता है, जिसमें मधुमक्खी पालन, मछली पालन, पोल्ट्री फार्म, सूकर पालन, बागवानी के अलावा महिलाओं को विभिन्न किस्मों के अचार बनाने के प्रशिक्षण शामिल है। उन्होंने अवगत करवाया कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कृषि विज्ञान केंद्र अहम भूमिका निभा रहा है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top