शहर के सौंदर्यीकरण में किसी प्रकार की कोई कोर कसर नहीं छोडी जाएगी : विधायक दीपक मंगला

0

-लगभग 1 करोड़ 67 लाख रुपए की लागत से किया जाएगा विभिन्न 6 गलियों व नालियों का निर्माण

-विधायक दीपक मंगला ने सोमवार को किए पलवल की 6 गलियों के शिलान्यास

 



 • पलवल  

 • written by: Umang  

विधायक दीपक मंगला ने सोमवार को शहर पलवल की विभिन्न कॉलोनियों में लगभग 01 करोड़ 67 लाख रुपए की लागत से इंटरलॉकिंग द्वारा पक्की बनाई जाने वाली विभिन्न 6 गलियों तथा नालियों का विधिवत नारियल फोडक़र शिलान्यास किए। उन्होंने कहा कि यह सभी गलियां नगर परिषद की ओर से पक्की बनाई जाएंगी। इन गलियों के साथ-साथ गंदे पानी की सुचारू निकासी के लिए नालियों का निर्माण कार्य भी किया जाएगा। इस अवसर पर उनके साथ नगर परिषद पलवल के चेयरमैन यशपाल भी मौजूद रहे।

विधायक दीपक मंगला ने शिलान्यास करने के उपरांत कॉलोनी निवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि इन गलियों के पक्का बनने से यहां के निवासियों को आने-जाने में बहुत लाभ होगा। शहर के सौंदर्यीकरण में किसी प्रकार की कोई कोर कसर नहीं छोडी जाएगी। सोमवार को किए गए शिलान्यास में राजीव नगर के वार्ड नंबर-4 की पीपल वाली गली जोकि लगभग 1 हजार 200 फुट लंबी तथा 16 फुट चौडाई की इंटरलॉकिंग  द्वारा लगभग 30 लाख रुपए की लागत से पक्की बनाई जाएगी। 

इसके अलावा राजीव नगर के वार्ड नंबर-4 की बीकानेर वाली गली जिसकी लंबाई लगभग 800 फुट लंबी तथा 16 फुट चौड़ी है, जिसको लगभग 19 लाख रुपए की लागत से, राजीव नगर के वार्ड नंबर-5 की मनोज शर्मा वाली गली जोकि एक हजार फुट लंबी तथा 16 फुट चौडाई की लगभग 25 लाख रुपए की लागत से निर्मित करवाया जाएगा। इसके अतिरिक्त हरी नगर के वार्ड नंबर-8 के पूजा नर्सिंग होम से फिरेराम वाली गली को 24 लाख रुपए की लागत से 1 हजार 200 फुट लंबी तथा 22 फुट चौडीकरण करके बनाया जाएगा। इसी प्रकार हरी नगर के वार्ड नंबर-8 की शिवराम से लुलवाडी वाले तक की गली को लगभग 46 लाख रुपए की लागत से 2 हजार 200 फुट लंबी तथा 22 फुट चौडी और वार्ड नंबर-8 राजीव नगर के अमृत गुर्जर वाली गली को लगभग 23 लाख रुपए की लागत से 1 हजार 500 फुट लंबी और 22 फुट चौडी बनाया जाएगा। इन सभी गलियों को इंटरलॉकिंग टाईल्स द्वारा पक्का बनाया जाएगा और इनके दोनो ओर गंदे पानी के निकास के लिए पक्की नालियों का निर्माण भी करवाया जाएगा।

मंगला ने कहा कि इन गलियों को पक्का बनवाने की यहां के स्थानीय लोगों की बडी पुरानी मांग थी, जिन्हें पूरा करवाने के लिए आज शिलान्यास किए गए हैं। इन गलियों के पक्के बनने से गलियों से गुजरने वाले कॉलोनी के बुजुर्गों, बच्चों, महिलाओं सहित सभी लोगों को निश्चित तौर पर फायदा होगा। विधायक दीपक मंगला ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कुशल नेतृत्व में सभी विधानसभा क्षेत्रों में समान रूप से विकास कार्य करवाए जा रहे हैं। आने वाले समय में पलवल का स्वरूप बदला हुआ नजर आएगा।

इस अवसर पर नगर परिषद पलवल के कार्यकारी अभियंता सतपाल सिंह, कनिष्ठ अभियंता जीतराम, मनोज बंधु पार्षद करन सूरज देवेंद्र तंवर, रविंद्र खेडी, विनोद राणा अर्जुन सिंह, अजय कश्यप, सुरेंद्र सिंगला, जयराम प्रजापत, फतेह सिंह माहोर ललित अत्री सुंदर विनोद पांचाल कन्हीराम रावत बबलू महेन्द्र भड़ाना सतबीर पटेल सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top