• पलवल
• written by: Umang
हाल ही में सम्पन्न हुए दिल्ली के एम् सी डी चुनावों में भारी जीत अर्जित करने व् गुजरात चुनाव में 13 प्रतिशत वोट लेने पर आम आदमी पार्टी अब एक राष्ट्रिय पार्टी बन गयी है। पार्टी के राष्ट्रिय पार्टी बनने पर पुरे देश के कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है व् आने वाले चुनावो को लेकर काफी उत्साह भी है। आज हरियाणा के सभी जिलों में विजय संकल्प यात्रा निकली गयी। पलवल जिले में यह यात्रा पृथला विधान सभा स्थित गदपुरी टोल से शुरू कर जिले के सभी पृथला, पलवल, हथीन व् होडल विधान सभा से निकलती हुयी राजीव गाँधी चौक होडल में समाप्त हुय। यात्रा का नेतृत्त्व प्रदेश उपाध्यक्ष ओम प्रकश गुप्ता, मंजू गुप्ता व् जिला अध्यक्ष कौशल ततारपुर ने किया। यात्रा में सैंकड़ो की संख्या में कार्यकर्ताओं ने अपनी अपनी कार के साथ भाग लिया।
प्रदेश उपाध्यक्ष ओम प्रकाश गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को सम्भोधित करते हुए कहा की हम सभी साथियों के लिए बहुत ही गर्व की बात है की हम सभी की मेहनत की बदौलत पार्टी ने बहुत ही कम आयु में इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। अब हम सभी को हरियाणा में भी बेहतर परिणाम के लिए दिन रात मेहनत करनी पड़ेगी।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष कौशल ततारपुर ने कार्यकताओं को इस बड़ी उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए कहा है की इतनी कम समय में इतनी बड़ी उपलब्धि हासिल करना कोई छोटी बात नहीं है लेकिन हमारे नेता अरविन्द केजरीवाल जी के नेतृत्त्व व् कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत के परिणाम स्वरूप इतना बड़ा मुकाम हासिल किया है लेकिन हमे इन्ही नहीं रुकना है हमे अरविन्द केजरीव जी की विचार धारा को प्रदेश के हर घर तक पहुंचना है। कौशल ततारपुर ने कहा की हम सभी को अरविन्द केजरीवाल जी सिपाही हैं और हमारा सपना है की हमारा देश भारत दुनिया का नंबर एक देश बने इसी मकसद के लिए हम सभी लोग मिलकर एक संगठन के रूप में काम कर रहे हैं। हम सभी का अगला लक्ष्य 2024 के लोकसभा चुनाव व् विधान सभा चुनावों में जीत हासिल कर अरविन्द केजरीवाल जी को देश का प्रधान मंत्री बनना है। यात्रा के आयोजन में जिला संघठन मंत्री हिन्दुस्तानी धर्मेंदर, जिला उपाध्यक्ष हरेन्दर आर्य, जिला प्रवक्ता विनय शर्मा, मनोज रावत, जिला महासचिव भगत सिंह पोसवाल, वीरेंदर चौहान, जिला उपाध्यक्ष डॉ रामबीर चौहान, जिला उपाध्यक्ष शेखर चौहान, पृथला विधान सभा उपाध्यक्ष अजय चौहान, जिला सोशल मीडिया अध्यक्ष जितेंदर कटेसरा, सचिन बंसल होडल विधान सभा अध्यक्ष सुन्दर लाल गौतम ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया व् काफी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए।




नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।