• पलवल
• written by: Umang
आजादी के अमृत महोत्सव की श्रृंखला में औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पलवल के प्रधानाचार्य भगत सिंह ने गांव अलावलपुर के राजकीय वरिष्ठï माध्यमिक विद्यालय में शनिवार चिरायु योजना के तहत लाभार्थियों को गोल्डन कार्ड वितरित किए।
उन्होंने कहा कि चिरायु योजना के माध्यम से लाभार्थियों को स्वास्थ्य संबंधी सुविधाओं का लाभ सरकार द्वारा पहुंचाया जाएगा, ताकि इन परिवारों के सदस्यों को अपनी बीमारी का ईलाज करवाने के लिए किसी भी आर्थिक तंगी का सामना न करना पड़े।
हरियाणा सरकार की ओर से राज्य के गरीब परिवारों, जिनके परिवार की एक साल की इनकम एक लाख 80 हजार रुपए से नीचे है उन सभी परिवारों के सदस्यों को यह कार्ड वितरित किए जा रहे हैं, ताकि उन्हें 5 लाख रुपए तक का सालाना निशुल्क ईलाज मुहैया करवाया जा सके।




नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।