Emmy Awards 2022: आखिर आ गई फैसले की घड़ी! 74वें एमी अवॉर्ड्स के लिए शुरू हुई वोटिंग, कैसे डालें, जानिए

0

एमी अवॉर्ड्स का इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए एक खुशखबरी है। इस अवॉर्ड समारोह के लिए आज वोटिंग शुरू कर दी गई है। आप अपने पसंदीदा शो को वोट कर सकते हैं।

Emmy Awards 2022 - फोटो : सोशल मीडिया


National tv media

•  बॉलीवुड डेस्क  

टेलीविजन का अकादमी पुरस्कार कहे जाने वाले एमी अवॉर्ड्स का 74वां संस्करण जल्द आयोजित होने वाला है। दुनियाभर के टेलीविजन प्रेमी इस अवॉर्ड समारोह को लेकर बेहद उत्सुक हैं और इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। दर्शकों की दिलचस्पी यह जानने में है कि इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम में कौन-सा शो बाजी मारेगा! अब इस अवॉर्ड समारोह से जुड़ी एक दिलचस्प जानकारी सामने आ रही है। इसके लिए वोटिंग शुरू कर दी गई है।


  इस लिंक के जरिए करें वोट  

एमी अवॉर्ड्स का इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए फैसले की घड़ी आ गई है। वह इस शानदार अवसर का लाभ उठाएं और अंतिम फैसला लें कि वह किसी टीवी शो को जिताना चाहते हैं। इस लिंक के जरिए (https://vote.televisionacademy.com/login) वोटिंग की जा सकती है। बता दें कि 22 अगस्त 2022 (शुक्रवार) को रात 10:00 बजे तक वोट डाले जा सकते हैं। ऐसे में शुक्रवार को रात दस बजे से पहले अपने पसंदीदा शो को जिताने के लिए वोट जरूर करें।

 इस तरह करें वोटिंग 

अपने पसंदीदा शो को वोट करने के लिए सबसे पहले अपना मेंबर यूजरनेम और पासवर्ड पता करें। यदि आप अपने क्रेडेंशियल भूल गए हैं, तो रीसेट करने के लिए क्लिक करें। मेंबर डैशबोर्ड पर अपने अकाउंट पर जाकर यह सुनिश्चित करें कि आपका ईमेल आईडी और फोन नंबर सही हैं। इसके बाद वोट करने के लिए पसंदीदा प्रोग्राम को सलेक्ट करें। याद रखें कि आप प्रति केटेगरी सिर्फ एक ही शो सलेक्ट कर सकते हैं। शो को सलेक्ट करने के बाद आपको फाइनल रिव्यू का ऑप्शन दिया जाएगा। रिव्यू करने के बाद सब्मिट पर क्लिक करें। सब्मिट करने के बाद वोट में कोई बदलाव नहीं किया जा सकेगा। सभी केटेगरी में वोटिंग पूरी होने के बाद आपको वोटिंग होमपेज पर वापस लाया जाएगा। यहां आप अतिरिक्त श्रेणियों में वोट कर सकते हैं या लॉग आउट कर सकते हैं। बता दें कि नामांकित हुए यह सभी अवार्ड 12 सितंबर 2022 को लॉस एंजिलिस में आयोजित होने वाले पुरस्कार समारोह के दौरान दिए जाएंगे। यह अवॉर्ड शो सोमवार, 12 सितंबर को (8: 00-11: 00 अपराह्न ईडीटी / 5: 00-8:00 अपराह्न पीडीटी) माइक्रोसॉफ्ट थिएटर के जरिए एनसीबी पर लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा। वहीं, भारत में 13 सितंबर सुबह 5:30 बजे से लायंसगेट प्ले पर विशेष रूप से लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। 

नामांकित शो इस प्रकार हैं:

आउटस्टैंडिंग टेलीविजन मूवी: जोएज एक्स्ट्राऑर्डिनरी क्रिसमस

आउटस्टैंडिंग अनस्ट्रक्चर्ड रियलिटी प्रोग्राम: सेलिंग सनसेट

आउटस्टैंडिंग कोरियाग्राफी फॉर स्क्रिप्टिड प्रोग्रामिंग: जोएज एक्स्ट्राऑर्डिनरी क्रिसमस

आउटस्टैंडिंग पीरियड कॉस्ट्यूम्स: द फर्स्ट लेडी

आउटस्टैंडिंग पीरियड एंड/और कैरेक्टर हेयरस्टाइलिंग: द फर्स्ट लेडी

आउटस्टैंडिंग पीरियड एंड/ और कैरेक्टर मेकअप: द फर्स्ट लेडी

आउटस्टैंडिंग प्रोस्थेटिक मेकअप: गैसलाइट

आउटस्टैंडिंग साउंड एडिटिंग फॉर ए लिमिटेड और एंथोलॉजी सीरीज और या मूवी: गैसलाइट

आउटस्टैंडिंग साउंड मिक्सिंग फॉर ए लिमिटेड और एंथोलॉजी सीरीज और या मूवी: गैसलाइट

आउटस्टैंडिंग सिनेमैटोग्राफी फॉर ए लिमिटेड और एंथोलजी सीरीज और मूवी: गैसलाइट

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top