आईटीआई में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों के लिए खुशखबरी, अब आईटीआई में पढ़ने वाले छात्रों को फ्री में मिलेगी पासपोर्ट की सुविधा

0

 

  तकनीकी शिक्षा में दक्ष होंगे युवा, साथ ही फ्री में बनेगा पासपोर्ट  


National tv media

•  Written by: umang  

तकनीकी शिक्षा में दक्ष होंगे युवा, साथ ही फ्री में बनेगा पासपोर्टतकनीकी शिक्षा में दक्ष होंगे युवा, साथ ही फ्री में बनेगा पासपोर्ट 


आईटीआई में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों के लिए खुशखबरी है। प्रदेश के होनहार आईटीआई में पढ़कर तकनीकी शिक्षा में तो दक्ष होंगे ही साथ ही उन्हें फ्री में पासपोर्ट की सुविधा भी मिलेगी।


दरअसल पासपोर्ट बनवाने में खर्च होने वाली राशि उन्हें विभाग की ओर से वापस दी जाएगी। इसको लेकर कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग के महानिदेशक की तरफ से प्रदेशभर की राजकीय आईटीआई के मुखिया को पत्र जारी कर दिया गया है। जिसमें उनकी ओर से कहा गया है कि आईटीआई में प्रशिक्षण लेने वाले विद्यार्थियों को निशुल्क पासपोर्ट की सुविधा के बारे में अवगत करवाया जाए।


पासपोर्ट बनवाने की व्यवस्था में खर्च होने वाली 15 सो रुपए की राशि पासपोर्ट बनने के बाद विभाग उनको वापस देगा। यह राशि स्किल डेवलपमेंट एंड इंडस्ट्रियल एस्टेब्लिशमेंट एक्सपेंसिस स्किल ट्रेनिंग फॉर एससी स्टूडेंट इस्टैब्लिशमेंट योजना के तहत दी जाएगी।


इसके लिए विद्यार्थियों को अपने संस्थान में फार्म भरकर जमा करवाना होगा। यह सुविधा केवल राजकीय आईटीआई प्रशिक्षण ले रहे विद्यार्थियों के लिए है।



  यह नियम करने होंगे पूरे:  

 1.उम्मीदवार हरियाणा राज्य का स्थाई निवासी होना चाहिए ,या राज्य में किसी मान्यता प्राप्त स्कूल में दसवीं कक्षा पास की होनी चाहिए।


2. कोर्स के दौरान उम्मीदवार की कम से कम 80% उपस्थिति होनी चाहिए, संबंधित संस्थान की ओर से उसे परीक्षा में बैठने के लिए प्रवेश पत्र जारी किया जाना चाहिए।


3. उम्मीदवार सभी थ्योरी व प्रैक्टिकल परीक्षा में उपस्थित होना चाहिए।


4. उसके पास पहले से पासपोर्ट नहीं होना चाहिए, राजकीय आईटीआई में दाखिला लेने के बाद ही उसने आवेदन किया हो, इसके अलावा फाइनल परीक्षा में 3 माह पहले आवेदन करना अनिवार्य है।


प्रधानाचार्य कम नोडल अधिकारी भगत सिंह ने बताया कि मुख्यालय की ओर से राजकीय संस्थान में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को निशुल्क पासपोर्ट की सुविधा मिलने संबंधित पत्र प्राप्त हुआ है। इससे पासपोर्ट में खर्च होने वाली राशि बच्चों को विभाग की ओर से वापस दी जाएगी। जिसके बारे में विद्यार्थियों को अवगत करवाया जा रहा है। वहीं नोटिस बोर्ड पर पत्र को चस्पा दिया गया है।

Tags

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।

एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top