![]() |
| राष्ट्रमंडल खेलों के समापन समारोह के दौरान भारतीय खिलाड़ी - फोटो : सोशल मीडिया |
स्पोर्ट्स डेस्क/ नेशनल टीवी मीडिया
राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भारत ने कुल 61 पदक जीते हैं। इसमें 22 स्वर्ण, 16 रजत और 23 कांस्य पदक शामिल हैं। इससे पहले 2018 राष्ट्रमंडल खेलों में भारत ने कुल 66 पदक जीते थे। इनमें से 16 पदक शूटिंग में आए थे। इस बार शूटिंग को शामिल नहीं किया गया था, लेकिन भारत के सिर्फ पांच पदक कम हुए हैं। स्वर्ण पदक की संख्या में भी सिर्फ चार पदक की कमी हुई है, जबकि 2018 में शूटिंग से सात स्वर्ण पदक मिले थे। इस बार भारत ने लॉन बॉल, एथलेटिक्स जैसे खेलों में बेहतर प्रदर्शन किया और पैरा एथलीटों ने भी कमाल किया। इसी वजह से भारतीय दल एक बार फिर अच्छा प्रदर्शन करने में कामयाब रहा।
पदक तालिका में भारत चौथे स्थान पर रहा। ऑस्ट्रेलिया ने पहला स्थान हासिल किया। इंग्लैंड दूसरे और कनाडा तीसरे स्थान पर रहा। न्यूजीलैंड ने पांचवां स्थान हासिल किया। यहां, हम बता रहे हैं कि किस खेल में भारत ने कैसा प्रदर्शन किया।
कुस्ती -12 पदक
![]() |
| कुश्ती में नवीन, विनेश फोगाट और रवि दहिया ने स्वर्ण जीता - फोटो : सोशल मीडिया |
कुश्ती हमेशा से ही भारत के लिए सबसे मजबूत खेल रहा है। ओलंपिक से लेकर कॉमनवेल्थ और एशियाई खेलों तक हर बड़ी प्रतियोगिता में पदक लाने के मामले में हमारे पहलवान सबसे आगे रहते हैं। इस बार भी ऐसा ही हुआ। भारत के 12 पहलवानों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया और सभी ने पदक जीता। पिछली बार भी भारत को कुश्ती में 12 पदक मिले थे। हालांकि, स्वर्ण पदकों की संख्या एक ज्यादा रही। भारत ने इस बार कुश्ती में छह स्वर्ण, एक रजत और पांच कांस्य पदक जीते।
![]() |
| मीराबाई चानू (बाएं से), बिंदियारानी देवी, संकेत सरगर, गुरुराजा। - फोटो : सोशल मीडिया |
भारत को वेटलिफ्टिंग में भी हमेशा से ही भरपूर पदक मिलते रहे हैं और इस बार भी ऐसा ही हुआ। भारत को शुरुआती सभी पदक इसी खेल में आए। इस बार भारत ने वेटलिफ्टिंग में तीन स्वर्ण, तीन रजत और चार कांस्य पदक जीते। 2018 राष्ट्रमंडल खेलों में भारत को वेटलिफ्टिंग में नौ पदक मिले थे, लेकिन स्वर्ण पदक की संख्या पांच थी, जो इस बार घटकर तीन रह गई। इसके बावजूद भारत के खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन किया और इस खेल में सबसे ज्यादा 10 पदक जीते।
एथलेटिक्स- 8 पदक
![]() |
| ट्रिपल जंप में पदक जीतने वाले एल्डहॉस पॉल और अब्दुल्ला - फोटो : सोशल मीडिया |
एथलेटिक्स में इस बार भारतीय खिलाड़ियों ने कमाल किया। भारत ने कुल आठ पदक जीते, जिनमें एक स्वर्ण, चार रजत और तीन कांस्य पदक शामिल थे। पिछली बार भारत को एथलेटिक्स में कुल तीन पदक मिले थे। इस खेल में कमाल करने की वजह से ही भारत पहुत हद तक शूटिंग में कम हुए पदकों की भारपाई करने में कामयाब रहा। खासकर ट्रिपल जंप में भारतीय खिलाड़ियों ने कमाल किया।
![]() |
| निकहत जरीन - फोटो : सोशल मीडिया |
बॉक्सिंग में भी इस बार भारतीय खिलाड़ियों ने कमाल किया। भारत ने सात पदक जीते। 2018 में भारत को बॉक्सिंग में नौ पदक मिले थे। हालांकि, स्वर्ण पदकों की संख्या में कोई बदलाव नहीं हुआ, लेकिन रजत पदकों की संख्या दो कम हो गई। इस बार भारत ने तीन स्वर्ण, एक रजत और तीन कांस्य पदक जीते। 2018 में भारत ने तीन रजत, तीन कांस्य और तीन ही स्वर्ण पदक जीते थे।
टेबल टेनिस- 7 पदक
![]() |
| अचंता शरत कमल और श्रीजा अकुला (बाएं) - फोटो : सोशल मीडिया |
भारत ने इस बार टेबल टेनिस में भी सात पदक जीते। इसमें चार स्वर्ण, एक रजत और दो कांस्य पदक शामिल थे। वहीं, 2018 में भारत को इस खेल में आठ पदक मिले थे। इसमें तीन स्वर्ण, दो रजत और तीन कांस्य पदक शामिल थे। इस लिहाज से कुल पदकों की संख्या में एक की कमी आई, लेकिन स्वर्ण पदक की संख्या एक बढ़ गई। मनिका बत्रा इस बार कोई पदक नहीं जीत पाईं। भारत के लिए सबसे ज्यादा निराशा की बात यही रही। हालांकि, युवा श्रीजा अकुला ने उम्मीदें जगाई हैं।
![]() |
| पीवी सिंधु और लक्ष्य सेन - फोटो : सोशल मीडिया |
![]() |
| विजय यादव ने जूडो में जीता कांस्य। - फोटो : twitter- @narendramodi |
![]() |
| भारतीय महिला लॉन बॉल टीम - फोटो : सोशल मीडिया |
भारत ने इस बार लॉन बॉल में दो पदक जीते। इस खेल के इतिहास में पहली बार भारत को पदक मिले। इससे पहले भारत कभी भी लॉन बॉल में पदक नहीं जीत पाया था। हालांकि, इस बार पहले महिला टीम ने कमाल किया और स्वर्ण पदक अपने नाम किया। वहीं, बाद में पुरुष टीम ने भी रजत पदक जीता। इस खेल में भारत का पदक जीतना सबसे बड़ा सकारात्मक पहलू है। अब आगे भी भारतीय खिलाड़ियों से इस खेल में पदक की उम्मीद होगी।
![]() |
| रजत पदक जीतने के बाद पुरुष हॉकी टीम - फोटो : सोशल मीडिया |
![]() |
| दीपिका पल्लीकल और सौरव घोषाल - फोटो : सोशल मीडिया |
भारतीय टीम ने इस बार स्क्वैश में दो पहक हासिल किए। दोनों कांस्य पदक थे। सौरव घोषाल और दीपिका पल्लीकल ने अच्छा खेल दिखाया और देश को पदक दिलाए। पिछली बार भी भारत को इस खेल में दो पदक मिले थे, लेकिन दोनों रजत पदक थे। इस लिहाज से भारत का प्रदर्शन कमजोर हुआ, लेकिन युवा अनहत ने अपने खेल से कई उम्मीदें आई हैं।
![]() |
| सुधीर स्वर्ण पदक के साथ - फोटो : सोशल मीडिया |
![]() |
| भारतीय महिला क्रिकेट टीम - फोटो : BCCI |















नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।