![]() |
| रथ यात्रा का स्वगत करते हुए वैश्य अग्रवाल समाज के लोग |
पलवल / उमंग
अग्रोहा धाम से चलकर कुलदेवी मां आध्या लक्ष्मी जी की यात्रा पलवल पहुंची। जिसका पलवल के समस्त अग्रवाल समाज ने स्वागत किया। श्री वैश्य अग्रवाल सभा के महामंत्री शैलेंद्र सिंगला ने बताया कि यात्रा रहिमपुर बॉर्डर यमुना पुल पर पहुची, जिसका पलवल के वैश्य अग्रवाल समाज ने अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के अध्यक्ष भगवत स्वरुप सिंगला कि अध्यक्षता में स्वागत किया।
जिसके बाद ओम शांति फिलिंग स्टेशन, कृपा राम राइस मिल,कालीचरण गुप्ता फर्नीचर वालो ने, दीप मेडिकल पर ,बादल गोयल के यहां, अग्रसेन हस्पताल,बस अड्डा मार्केट पर सुरेंद्र मंगला कि अध्यक्षता में व लक्ष्मी नारायण मंदिर पर डा वैधनाथ गर्ग कि अध्यक्षता में स्वागत हुआ। उसके बाद वेदप्रकाश सरिया वालों के यहां अखिल भारतीय वैश्य अग्रवाल एकता परिषद तथा महाकाल रसोई के संचालकों ने स्वागत किया।
स्वागत का मुख्य कार्यक्रम श्री वैश्य अग्रवाल सभा पलवल के द्वारा महाराजा अग्रसेन द्वार मिनार गेट पर रहा जिसकी अध्यक्षता सभा के उपाध्यक्ष जयदीपक तायल ने की जिसमें मुख्य अतिथि पलवल के विधायक दीपक मंगला रहे व कार्यक्रम का संचालन सभा के महामंत्री शैलेंद्र सिंगला ने एवं अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के जिला महामंत्री देवेंद्र गुप्ता ने किया। यात्रा के साथ राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री प्रमोद मित्तल, प्रकाश चन्द गोयल राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, लेखराज गर्ग प्रदेश संगठन मंत्री, नरेश बंसल उपाध्यक्ष मां माधवी अन्न क्षेत्र, होडल अग्रवाल सभा अध्यक्ष सुभाष गर्ग, प्रदेश उपाध्यक्ष राजकपूर बंसल, महेंद्र प्रताप मंगला एडवोकेट आदि आए।
इस अवसर पर पूर्व विधायक सुभाष चौधरी,धनश्याम सिंगला, गुलशन गोयल, रेवती प्रसाद, डा अशोक सिंगला, सुरेंद्र सिंगला, चन्द्र प्रकाश गोयल, एस पी मित्तल, जितेन्द्र गुप्ता, निकुंज गर्ग, पवन अग्रवाल, पवन मंगला, धर्मी गोयल, विनय तायल, गोपाल चौधरी, मुकेश मित्तल, शंकर भक्त जी, गोरव गर्ग ,चन्दीराम गुप्ता, विजेन्द्र सिंगला, हथीन अग्रवाल सभा अध्यक्ष किशन चंद जैन, नरेश चौधरी जिला उपाध्यक्ष आदि उपस्थित रहे।



नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।