भविष्य में होने वाली ऑक्सिजन की कमी को ध्यान में रखते हुए,साथ ही अमृत महोत्सव के तहत सीआईडी की टीम द्वारा जिले में पौधारोपण किया गया। सीआईडी द्वारा पुलिस लाईन सहित अन्य स्थानों पर 201 पौधे लगाए गए।
पलवल / उमंग
अमृत महोत्सव के उलक्ष्य में लगातार पौधे लगाने का कार्य चल रहा है। इसी बीच गुप्तचर विभाग पलवल की टीम ने डीआई इंस्पेक्टर अश्वनी कुमार के नेतृत्व में जिला पुलिस लाईन में पौधारोपण किया। गुप्तचर इकाई की ओर से पुलिस लाईन सहित अन्य स्थानों पर 201 पौधे लगाए गए।
डीआई अश्वनी ने कहा कि पर्यावरण को शुद्ध रखने के लि आयोए सभी को ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने चारिए। बीते दो वर्ष में कोरोना काल में देश में ऑक्सिजन के लिए चारों तरफ हा-हाकार मचा हुआ था, जबकि पौधों से मुफ्त में ऑक्सिजन मिलती है।
![]() |
| फ़ोटो -2) |
इसलिए हमें अब पृथवी पर ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने चाहिए। उन्होंने कहा कि पूर्व में कहा जाता था कि हर व्यक्ति को प्रति वर्ष कम से कम एक पौधा लगाना चाहिए, लेकिन अब ऑक्सिजन की कमी को देखते हुए हर व्यक्ति को प्रति वर्ष कम से कम 11 पौधे लगाने होंगे, ताकि जल्द ही पृथवी हरी-भरी हो और पृथवी पर रहने वाले हर रितु का आनंद ले सके। उन्होंने कहा कि पौधे कुदरत की संतान है और यह हमें किसी ना किसी रुप में कुछ ना कुछ अवश्य देते है, लेकिन हमसे कभी कुछ लेते नहीं है।
उन्होंने कहा कि आजादी के 75 वे अमृत महोत्सव के रुप में आज जिला पुलिस लाईन पलवल में पौधा रोपण करने का कार्यक्रम डीआई अश्वनी कुमार के नेतृत्व में किया गया। इसके अलावा सीआईडी पलवल की टीम ने गांवों व केजीपी-केएमपी एक्सप्रेस-वे सहित नैैशनल हाईवे पर भी कई स्थानों पर पौधारोपण किया।




नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।