CBSE Results 2022 Declared at cbse.gov.in, cbseresults.nic.in, Sarkari Result: सीबीएसई ने शुक्रवार सुबह 12वीं के नतीजे घोषित कर दिए. स्टूडेंट्स बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट और Digi Locker पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं. इस बार भी छात्राओं ने बाजी मारी है. परीक्षा में 94.54% छात्राएं और 91.25% छात्र पास हुए हैं.
LIVE UPDATE
CBSE बोर्ड रिजल्ट में लड़कियों का पास प्रतिशत 94.54
सीबीएसई 12वीं रिजल्ट में लड़कियों ने लड़कों से 3.29 प्रतिशत बेहतर प्रदर्शन किया है. लड़कों का पास प्रतिशत 91.25 और लड़कियों ने कुल पास प्रतिशत 94.54 प्रतिशत दर्ज किया है.
33000 छात्रों ने 95% से अधिक अंक प्राप्त किया
सीबीएसई 12वीं रिजल्ट में33,432 छात्रों ने 95 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किए हैं. इसके अलावा, कुल 1,34,797 छात्रों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए हैं.
लड़कियों ने फिर बाजी मारी, 94.54 फीसदी हुईं पास
इस बार लड़कियों ने बोर्ड परीक्षा में काफी अच्छा प्रदर्शन किया है. 94.54 फीसदी लड़कियां पास हुई हैं.
नवोदय स्कूलों ने किया इस बार बेहतर प्रदर्शन
कक्षा 12 के स्कूलवार परिणाम में, नवोदय स्कूलों ने इस साल केवी स्कूलों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया है. जेएनवी का कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 98.83 प्रतिशत है, इसके बाद सीटीएसए स्कूल 97.76 प्रतिशत और केवी 97.04 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर हैं.
वेबसाइट्स के अलावा यहां भी देख सकते हैं रिजल्ट
आधिकारिक वेबसाइटों के अलावा, स्कोरकार्ड digilocker.gov.in और Umag App पर भी उपलब्ध हैं. स्टूडेंट्स के पास रिजल्ट चेक करने के कई ऑप्शन है.
CBSE बोर्ड 12वीं का पास प्रतिशत
सीबीएसई ने कुल पास प्रतिशत 92.71 प्रतिशत दर्ज किया. इस साल परीक्षा दो चरणों में आयोजित की गई थी.
CBSE 12th Result Direct Link यहां, बस एक क्लिक सें देखें परिणाम
रोल नंबर वाइज देखें CBSE 12वीं का रिजल्ट
LIVE UPDATE class 10 result out 2am
10वीं क्लास की बोर्ड परीक्षा के नतीजे हुए घोषित।





नेशनल टीवी मीडिया पर कमेंट करने वालों का धन्यवाद, हम कोशिश करेंगे की आपकी द्वारा किए गए कमेंट पर ध्यान दे और यदि आपको खबर से संबंधित कोई समस्या है तो उसका भी समाधान करे।